भाजपा महानगर महामंत्री पर हुए प्राणघातक हमले की पार्टी ने किया निंदा

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

आरोपितों की तत्काल गिरफ्तारी व सुरक्षा की हो व्यवस्था : महापौर

अयोध्या। भाजपा महानगर महामंत्री परमानंद मिश्रा के उपर हुए प्राणघातक हमले की भाजपा ने कड़ी निंदा की है। पार्टी कार्यालय पर जिला व महानगर के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। मुकदमें में नामजद आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी के साथ परमानंद मिश्रा तथा उनके परिवार की सुरक्षा की मांग की गयी।
महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि भाजपा महानगर महामंत्री परमानंद मिश्रा के उपर हुआ प्राण घातक हमला निंदनीय है। मुकदमें में आरोपित महंत जनमेजय शरण 2004 में भी इनके परिवार के उपर हमला कर चुके है। परिवार को सुरक्षा मिलनी चाहिए। इसके उच्चाधिकरियों से वार्ता करेंगे। जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल ने कहा कि पूरी भारतीय जनता पार्टी महानगर महामंत्री परमानंद मिश्रा के साथ खड़ी है। आरोपी महंत के खिलाफ कानूनी कारवाई करते हुए गिरफ्तारी की मांग की जायेगी। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा के पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल अतिशीघ्र एसएसपी से मिलेगा तथा मामले में कड़ी कारवाई के साथ परिवार की सुरक्षा की मांग करेगा। निंदा करने वालो में इं0 रणवीर सिंह, रामधीरज पाण्डेय, शैलेन्दर कोरी, विद्याकांत द्विवेदी, तिलकराम मौर्या, संजीव सिंह, राधेश्याम त्यागी, राममोहन भारती, रामकुमार सिंह राजू, दिवाकर सिंह, राजेश सिंह, देवेन्द्र मिश्रा दीपू, आदि थे।

इसे भी पढ़े  साकेत महाविद्यालय के सेवानिवृत्त प्रोफेसर बी.डी. द्विवेदी का आकस्मिक निधन
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya