भाजपा अनुशासित कार्यकर्ताओं की पार्टी : गुलाबों देवी

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने अयोध्या में किया दर्शन पूजन

अयोध्या। माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाबों देवी के अयोध्या पहुंचने पर सर्किट हाउस में भाजपा पदाधिकारियों के द्वारा स्वागत किया गया। इससे पहले उन्होने सरयू तट, हनुमानगढ़ी व रामजन्मभूमि पर पूजन अर्चन किया। सर्किट हाउस में उन्होने अधिकारियों के साथ बैठक की। वहीं भाजपा पदाधिकारियों के साथ उन्होने संगठनात्मक विषय पर चर्चा की।

माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाबो देवी ने कहा कि भाजपा अनुशासित कार्यकर्ताओं का पार्टी है। राष्ट्रहित सर्वोपरि के भाव के साथ पार्टी का कार्यकर्ता समाज में अपनी उपस्थिति दर्ज कराता है। पदाधिकारियों को सम्पर्क व संवाद की प्रक्रिया को सत्त चलाते रहना चाहिए। केन्द्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के बारें में चर्चा करके उनकी जानकारी आम जन को देते रहना चाहिए। केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के शत प्रतिशत क्रियान्वयन की वजह से आम जन में उत्साह का माहौल है। विपक्ष मुद्दा विहीन हो गया है। वह सिर्फ गुमराह करने की राजनीति पर उतारु है। जनता इस बात को समझ रही है।

परन्तु कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की जिम्मेदारी है कि वह समाज में अपनी सक्रियता बढ़ाकर विपक्ष की इस राजनीति का जवाब दें। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, दिवाकर सिंह महानगर मंत्री आकाश मणि त्रिपाठी संयुक्त शिक्षा निदेशक अरविंद पाण्डेय, उप शिक्षा निदेशक आनंदकर पाण्डेय, जिला विद्यालय निरीक्षक राजेन्द्र कुमार पाण्डेय उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े  अंटार्कटिका पृथ्वी का सबसे बड़ा महाद्वीप : प्रो. जसवंत सिंह
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya