बिस्मिल की 127 वीं जयंती किया गया नमन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रांतिकारी पंडित राम प्रसाद बिस्मिल की 127 वी जयंती के अवसर पर हिंदू महासभा व भारतीय जनता पार्टी द्वारा शहीद उद्यान में स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका नमन किया गया हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अधिवक्ता मनीष पांडेय ने कहा कि पंडित राम प्रसाद बिस्मिल का नाम इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा है वे न सिर्फ एक महान क्रांतिकारी थे बल्कि एक कुशल कवि नाटककार साहित्यकार इतिहासकार व लेखक भी थे भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष दिनेश जायसवाल ने कहा कि बिस्मिल एक विलक्षण व्यक्तित्व के स्वामी थे भारतीय जनता पार्टी की पूर्व नगर उपाध्यक्ष अधिवक्ता राजीव कुमार शुक्ला ने कहा कि बिस्मिल भारतवर्ष ही नहीं बल्कि विश्व के ऐसे पहले क्रांतिकारी थे जिन्होंने अपनी पुस्तकें बेचकर अंग्रेजों के विरुद्ध लड़ने के लिए हथियार खरीदे थे राम प्रसाद बिस्मिल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने वाले प्रमुख लोगों में भाजपा के पूर्व महामंत्री ओम मोटवानी, जितेश राजपाल आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे

इसे भी पढ़े  आग का गोला बनी ट्रक, ट्रैक्टर भी जला, दो घायल
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya