राशन सामग्री वितरण कर मनाया सपा सुप्रीमों का जन्मदिन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या | समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्म दिन पर आज समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय ओमकार आश्रम नाका मुजफ्फरा में धूम-धाम से मनाया गया ,अपने नेता के दीर्घायु होने की कामना करते हुए कार्यकर्ताओं ने आने वाले विधानसभा चुनाव में एक बार फिर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। समाजवादी पार्टी के जिला सचिव मनोज जायसवाल द्वारा ओमकार धर्मशाला नाका पर आयोजित राशन सामग्री वितरण कार्यक्रम में आज पूर्वमंत्री तेजनरायन पाण्डेय पवन व समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष गंगा सिंह यादव की गरिमामयी उपस्थिति में जरूरत मन्द असहाय निर्धन परिवार को राशन किट का वितरण किया गया। इस अवसर पर पूर्वमंत्री तेजनरायन पाण्डेय पवन ने कहा कि अखिलेश यादव के नेत्तृव में उत्तर प्रदेश को एक नई दिशा मिली है। सपा सरकार में जितना विकास हुआ था उतना विकास किसी भी सरकार में नही हुआ। समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष गंगा सिंह यादव ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में सपा की सरकार बनना तय है। उन्होने कहा कि आने वाले विधान सभा चुनाव जीतने के लिए कार्यकर्ता अभी से ही कमर कस ले है। सपा जिला सचिव मनोज जायसवाल ने कहा कि सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के आवाहान पर सपा कार्यकर्ता ने कोरोना महामारी लकाडाउन से लेकर आजतक गरीबो असहाय मजदुरो को राशन जरूरी समानो के साथ-साथ अर्थिक मदद भी की है। उक्त कार्यक्रम में अजय विश्वकर्मा , जितेन्द्र प्रजापति व प्रताप बहादुर जायसवाल आदि उपस्थित रहे |

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya