अवैध सम्बन्ध के चलते हुई बिन्ध्या प्रसाद यादव की हत्या

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

हत्याकाण्ड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया खुलासा

अयोध्या। खण्डसा थाना क्षेत्र के बिन्ध्या प्रसाद यादव हत्याकाण्ड का खुलासा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर कर हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया। हत्या के पीछे अवैध सम्बन्ध उजागर हुआ है। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एस.के. सिंह ने पुलिस लाइन सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में दिया।
पत्रकार वार्ता में मौजूद अभियुक्त शिवराम लोध पुत्र स्व. शम्भू निवासी पूरे रामनाथ मौजा सरौली ने बताया कि वह पहले सूरत शहर में रहकर नौकरी किया करता था नोटबंदी के बाद जब वह बेरोजगार हो गया तो वह घर आकर रहने लगा। घटना के दिन उसने अपनी पत्नी को आपत्तिजनक स्थिति में बिन्ध्या प्रसाद यादव के साथ देखा और गुस्से में बिन्ध्या प्रसाद को मारने लगा। उसने बताया कि बिन्ध्या प्रसाद को मारने पीटने के बाद वह उसे घर के पास छोड़ आया था। यदि उसे पता होता कि बिन्ध्या प्रसाद यादव की मौत हो जायेगी तो वह शव को भी ठिकाने लगा देता।
एसपी ग्रामीण ने बताया कि बिन्ध्या प्रसाद हत्याकाण्ड को लेकर खण्डासा थाना में मु.अ.सं. 424/19 आईपीसी की धारा 302 व 201 के तहत मुकद्मा पंजीकृत किया गया था। हत्याकाण्ड का खुलासा करने के लिए थानाध्यक्ष सुनील सिंह व सर्विलांस प्रभरी संजीव कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था जिसमें एसआई वीर बहादुर दूबे, एसआई प्रेम शंकर पाण्डेय, एसआई लालधर प्रसाद आरक्षीगण मनीष पटेल व उमेश यादव को शामिल किया गया। मुखबिर खास की सूचना पर सांय 7.10 बजे ग्राम देवी का पुरवा तिराहा सरौली मोड पर हत्यारोपी शिवराम लोध को गिरफ्तार कर लिया गया। हत्यारोपी की निशानदेही पर आला कत्ल डंडा व रक्तरंजित शर्ट भी बरामद कर ली गयी। आरोपी को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya