ट्रक की टक्कर से बाइक सवार अधिवक्ता की मौत

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर हुई दुर्घटना

अयोध्या। हाईकोर्ट में वरिष्ठ शासकीय अधिवक्ता व अंबेडकर नगर जनपद के निवासी बाल गंगाधर त्रिपाठी की आज सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर देवकाली के पास शाम करीब 5 बजे हुआ। एक ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मारी जिसमें मौके पर ही त्रिपाठी की मौत हो गई।

लगभग 64 वर्षीय बाल गंगाधर त्रिपाठी ने वकालत की शुरुआत अंबेडकर नगर से की थी। मौजूदा समय वह हाईकोर्ट में शासकीय अधिवक्ता थे साथ ही साथ भारतीय जनता पार्टी में अवध क्षेत्र के ग्राहक पंचायत प्रकोष्ठ के अध्यक्ष थे। बताते हैं कि बाल गंगाधर त्रिपाठी अपनी बाइक से बस्ती की तरफ से आ रहे थे। देवकाली में तारा जी रिसोर्ट के पास ट्रक ने उन्हें टक्कर मारी। त्रिपाठी की मौत से भाजपा में शोक की लहर है।

इसे भी पढ़े  शुक्रवार शाम से रविवार तक जिले में बंद रहेंगी सभी डाक सेवाएं
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya