सड़क दुर्घटना में बाइक सवार किशोर की मौत

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-सेवरा मोड के पास हुई दुर्घटना

मिल्कीपुर। थाना इनायतनगर के सेवरा मोड़ पर हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार किशोर की मौत हो गई। मृतक सुनील विश्वकर्मा (17) पुत्र साधुशरन विश्वकर्मा निवासी कुचेरा बाजार अपनी दीदी के घर मिल्कीपुर जा रहा था कि रास्ते में सेवरा मोड के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक समेत दुर्घटना का शिकार हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुनील को हेड इंजरी समेत कई गंभीर चोटें आई।स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिल्कीपुर पहुंचाया जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इसे भी पढ़े  सूर्यकुंड मेले में नगर निगम करेगा प्रकाश, सफाई और पेयजल की व्यवस्था
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya