बाइक सवार युवक की दुर्घटना में मृत्यु

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। तेज रफ्तार पिकप ने बाइक को टक्कर मार दिया जिससे बाइक सवार 17 वर्षीय शिवम पुत्र अशोक कुमार निवासी ग्राम जयसिंहपुर गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां तीन घंटे जीवन मृत्यु के संघर्ष के बाद उसकी मौत हो गयी। युवक की मौत हो जाने से परिजनों में कोहराम मच गया। जिला चिकित्सालय प्रशासन ने शव को मर्चरी में रखवाकर कोतवाली पुलिस को पोस्टमार्टम के लिए मेमो भेज दिया है।

इसे भी पढ़े  मनरेगा को लेकर कांग्रेसियों ने किया एक दिवसीय उपवास
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya