सड़क सुरक्षा सप्ताह के आखिरी दिन निकली बाईक रैली

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

डीएम ने हरी झण्डी दिखाकर रैली को किया रवाना

अयोध्या। सड़क सुरक्षा सप्ताह के सातवें दिन अयोध्या जनपद के सहादतगंज पुलिस चौकी से साकेत महाविद्यालय तक का बाईक रैली का शुरम्भारम जिलाधिकारी अनुज कुमार झा के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। उक्त रैली में सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) एस0डी0 सिंह, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) बी0के0 अस्थाना, यात्री/मालकर अधिकारी खुर्शीद अहमद, सम्भागीय निरीक्षक (प्राविधिक) तारकेश्वर मल्ल, टीएसआई विवेक सिंह व करीब 150 लोगों तथा परिवहन कार्यालय के समस्त कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। रैली सआदतगंज से शुरू होकर बस स्टेशन, रिकाबगंज , साकेत महाविद्यालय तक जाकर समाप्त हुई।
परिवहन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सायं 05ः30 बजे पुष्पराज चौराहे से सड़क दुर्घटनाओं में मृत लोगों की आत्मा की शान्ति हेतु एक कैंडिल मार्च निकाला गया जो अवन्तिका होटल होते हुए गॉधी पार्क सिविल लाइन पर जाकर समाप्त हुआ। उक्त मार्च में करीब 50 लोगों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर लोगों को यातायात नियमों की शपथ भी दिलायी गयी।

इसे भी पढ़े  अयोध्या निवासियों को आवागमन में मिलेगी छूट
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya