डिवाइडर से टकराई बाइक, दो की मौत

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। कैंट थाना क्षेत्र के सहादतगंज ओवरब्रिज के पास गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्राली के अचानक आ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकरायी। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गयी। मृतक युवकों की शिनाख्त 35 वर्षीय भगवान सिंह पुत्र मंगल सिंह निवासी जगदीश बंधुआ बाजार गोपालगंज बिहार के रूप में हुई है। वहीं 32 वर्षीय दूसरे युवक की शिनाख्त नहीं हो पायी है। दोनों युवकों को 108 एम्बूलेंस के ईएमटी राम प्रकाश ने जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहां नियुक्त डाक्टर ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। एक युवक की जेब से आधार कार्ड मिला जिससे उसकी शिनाख्त हो पायी।

इसे भी पढ़े  चौक-देवकाली मार्ग बन्द करना नागरिक अधिकारों का हनन : सूर्यकांत पाण्डेय
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya