वाहन की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

रुदौली। एनएच 27 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक 32 वर्षीय साइकिल सवार की मौत हो गई।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया है। घटना पटरंगा थानाक्षेत्र के बाकर पुर गांव के पास की है।जहां गुरुवार को सुबह लगभग 10 बजे थाना क्षेत्र के लोनियन पुरवा गांव के निवासी सुरेश कुमार पुत्र श्री राम रावत साइकिल पर सवार होकर रानीमऊ की ओर जा रहा था जैसे ही बाकर पुर गांव के समीप स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुचा की पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन टक्कर मारकर फरार हो गया।टक्कर इतनी तेज थी कि राम सुरेश की मौके पर ही मौत हो गई।जबकि अज्ञात वाहन फरार बताया जा रहा है।सूचना पर पहुचे है हाइवे चौकी इंचार्ज राम चेत यादव ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया है।

इसे भी पढ़े  खड़ी  ट्रॉली से टकराई बोलेरो, कैंसर पीड़ित की मौत, पांच घायल
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya