The news is by your side.

अयोध्या महोत्सव में भोजपुरी कलाकारों का होगा जमावड़ा

-सरस सलिल द्वारा आयोजित होगा भोजपुरी सिने अवॉर्ड शो 2020

अयोध्या। अयोध्या महोत्सव में इसबार भोजपुरी सिने अवॉर्ड शो 2020 का आयोजन किया जायेगा। दिल्ली प्रेस के द्वारा सरस सलिल का यह दूसरा भोजपुरी सिने अवॉर्ड शो है जिसमें भोजपुरी जगत से जुड़े हुए विभिन्न श्रेणी के कलाकारों को उनकी प्रदर्शित फिल्मों के आधार पर विभिन्न पुरस्कारों से नवाजा जाता है दिल्ली प्रेस के प्रतिनिधि बृहस्पति पांडे एवं अयोध्या महोत्सव न्यास के अध्यक्ष हरीश कुमार श्रीवास्तव ने शुक्रवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष आयोजित सिने अवॉर्ड शो में कलाकारों को अवार्ड के साथ-साथ उनके स्टेज परफॉर्मेंस भी होंगे। महोत्सव न्याय अध्यक्ष हरीश श्रीवास्तव ने बताया कि अयोध्या में भोजपुरी सिनेमा का केंद्र बने इसलिए इस तरह का आयोजन अयोध्या महोत्सव के मंच पर किया जा रहा है जिसका उद्देश्या भी है कि अयोध्या के कलाकारों को भोजपुरी सिनेमा में अवसर प्राप्त हो सके और उनके लिए रोजगार के दरवाजे खुल सके भोजपुरी सिने अवॉर्ड शो के सहसंयोजक गायक अभिनेता विवेक पांडे ने बताया कि भोजपुरी सिनेमा जगत के अभिनेता अभिनेत्री कॉमेडियन फिल्म निर्देशक फिल्म निर्माता टेक्नीशियन गीतकार एवं संगीतकार बड़ी संख्या में इस अवॉर्ड शो में पहुंच रहे हैं प्रमुख नामों में रवि किशन अभिनेतासांसद गोरखपुर, दिनेश लाल यादव निरहुआ ,प्रदीप पांडे चिंटू,विनय बिहारी ,आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी ,अरविंद अकेला कल्लू ,अंजना सिंह, मणि भट्टाचार्य ,सोनालिका प्रसाद ,कनक पांडे, अंजली सिंह ,शुभम तिवारी ,चांदनी सिंह संजना राज, बृजेश त्रिपाठी ,संजना सिल्क, अवधेश मिश्रा ,अनूप अरोरा, देव सिंह गणेश गुप्ता, संतोष श्रीवास्तव अरुण राज ,सी पी भट्ट ,बीना पांडे, फिल्म निर्देशक राजकुमार आर पांडे ,पराग पाटिल ,चंदन उपाध्याय ,प्रमोद शास्त्री ,अरविंद चौबे ,संजय श्रीवास्तव, राकेश सिन्हा ,भोजपुरी गायिका अंतरा सिंह प्रियंका ,संगीतकार आशीष वर्मा ,रजनीश मिश्रा एवं अन्य अनेक भोजपुरी हस्तियां साथ ही बॉलीवुड फिल्म के लेखक दिलीप शुक्ला ,राकेश त्रिपाठी आदि उपस्थित रहेंगे। यह आयोजिन राजकीय पॉलिटेक्निक के निकट 28 फरवरी को शाम 5ः00 बजे से आयोजित होगा। पत्रकार वार्ता के दौरान जनार्दन पांडे बबलू, रवि तिवारी मौजूद थे।

Advertisements

महोत्सव स्थल का किया जायेगा भूमि पूजन

– रामनगरी अयोध्या की लोकसंस्कृति, परम्परा व कला को समर्पित अयोध्या महोत्सव का भूमि पूजन 20 फरवरी को दिन में 11 बजे किया जायेगा। इसके बाद पूरे कार्यक्रम स्थल को राममय बनाने के प्रक्रिया प्रारम्भ हो जायेगी। राजकीय पालिटेक्निक के निकट फारएवर लान में 25 फरवरी से 7 मार्च तक अयोध्या महोत्सव का आयोजन होना है। अयोध्या महोत्सव न्याय के अध्यक्ष हरीश श्रीवास्तव ने बताया कि भूमि पूजन कार्यक्रम के लिए जनपद के विशिष्ट जनों को आमंत्रित किया गया है। पूरे विधि विधान से कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। इसके बाद महोत्सव के प्रथम द्वार श्रीराम प्रवेश द्वार तथा महोत्सव के मंच श्रीराम मंडपम व महोत्सव प्रांगण के बीच बनने वाले रामकला गांव, पंडाल के मध्य मे ंश्रीराम दीर्घा का निर्माण प्रारम्भ हो जायेगा। इसके निमार्ण के लिए कुशल कारीगरों की टीम लगी है। जिससे पूरा परिवेश राममय हो तथा महोत्सव की आभा मे निखार आ सके। उन्होने बताया कि महोत्सव के प्रांगण में सांस्कृतिक, समाजिक व शैक्षणिक गतिविधियों के साथ मनोरंजन के लिए झूले की व्यवस्था भी की जा रही है। कार्यक्रम प्रभारी अपनी निर्धारित जिम्मेदारियों के साथ पूरे आयोजन को भव्यता देने के लिए जुट जायेंगे। पूरे महोत्सव को समिति के द्वारा इस बार यादगार बनाने की तैयारी की जा रही है। जिससे वर्तमान परिवेश में रामराज्य की परिकल्पना को और सम्बल मिले तथा यहां की संस्कृति व संस्कार आम जनता में समाहित हो। इसके साथ में प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध हो जिससे उनकी प्रतिभा में और निखार आये। इसी संकल्पों के साथ पूरे आयोजन को भव्य स्वरुप देने में समिति के सदस्य लगे हुए है।

Advertisements

Comments are closed.