भारतीय किसान यूनियन ने निकाला कैंडल मार्च

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में शहीद पांच जवानों व लखीमपुर खीरी के पांच किसानों को अर्पित की श्रद्धांजलि

अयोध्या। लखीमपुर खीरी के 05 किसान शहीदों तथा जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में आतंकवादियों के मुठभेड़ में हुए 5 जवानों शहीदों को याद करते हुए गांधी पार्क से शहीद उद्यान तक कैंडल मार्च निकालकर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं /पदाधिकारियों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।

भाकियू कार्यकर्ताओं/ पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में किसानों को गाड़ियों से रौंदकर नरसंहार किया जा रहा है। सरकार की गलत नीतियों के कारण दिल्ली के सीमाओं पर किसान शहीद हो रहा है तथा देश की सीमाओं पर जवान शहीद हो रहे हैं सरकार अपने पूंजीपतियों मित्रों को खुश करने में लगी है जिसका देश का किसान मुंह तोड़ जवाब देगा।

श्री वर्मा ने कहा कि लगातार डीजल पेट्रोल गैस खाद बीज दवा व बिजली के दामों में भारी वृद्धि होने के कारण कृषि लागत बढ़ी है जिसके सापेक्ष में कृषि उपज का दाम बहुत कम बढ़ाया गया है। जिससे देश का किसान कंगाल हो जायेगा। किसानों का हत्यारा देश का गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी सत्ता सुख भोग रहा है। अपराधियों को संरक्षण देने के बाद भी बर्खास्त नहीं किया जा रहा है जिसके बर्खास्तगी तक विरोध प्रदर्शन होते रहेंगे।

निवर्तमान जिला अध्यक्ष सूर्यनाथ वर्मा निवर्तमान जिला मीडिया प्रभारी फरीद अहमद ने कहां की भारत सरकार पूंजीपतियों को खुश करने के उद्देश्य तीनों कृषि कानून बनाया है और देश की संपत्तियों को औने-पौने भाव से बेच कर पूजीपतियों को सौंप रही है तमाम सरकारी विभागों को निजीकरण करके पूजी पतियों को दे रही है। देश की जनता को एकजुट होकर भारतीय जनता पार्टी की केंद्र एवं प्रदेश सरकार को जवाब देना होगा वरना देश खत्म हो जायेगा।

इसे भी पढ़े  बारिश ने खोली रामनगरी अयोध्या के विकास की पोल

शहीदों को श्रद्धांजलि देने आए किसानों ने कहां की किसानों व जवानों की शहादत को देश का किसान बर्बाद नहीं होने देगा और राष्ट्रीय एकता का परिचय देते हुए प्रदेश व केंद्र सरकार को मुंहतोड़ जवाब दिया जायेगा। श्रद्धांजलि यात्रा में फरीद अहमद, भागीरथी वर्मा, शोभा राम यादव, दानिश खान,अरविंद यादव, राम गणेश मौर्य जगन्नाथ पटेल विकास वर्मा, विकास गौतम, पिंकी, कैलाशपति ,गुड्डी तुलसीराम, राज मणि यादव, विशाल, शत्रोहन यादव ,जगदीश यादव , देवी प्रसाद वर्मा , भोला सिंह ,लक्ष्मी देवी,कृष्ण प्रसाद वर्मा, आदि शामिल रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya