अद्भुत छवि के धनी थे भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी : डा. अमित सिंह

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

सोहावल ।रौनाही थाना सत्ती चौरा चौकी क्षेत्र दुर्गा मंदिर बडागांव,एवं सोहावल तहसील परिसर मे भाजपाईयो ने भारत रत्न प्राप्त श्री पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस के अवसर पर मंडल अध्यक्ष विनोद गौड कार्यक्रम तथा तहसील परिसर मे अरूण तिवारी की अगुवाई मे कंबल विवरण का आयोजन किया गया।मुख्य अतिथि बीकापुर विधायक प्रतिनिधि डाक्टर अमित सिंह चौहान एवं रूदौली पूर्व चेयरमैन अशोक कसौधन ने प्रतिमा पर पुष्पाजली अर्पित किया। चौहान ने मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा अटल जी अद्भुत छवि के धनी होने के कारण विपक्ष मे भी राजनैतिक गुरू के रूप मे माने जाते है।कवि पत्रकार संपादक की भूमिका के साथ भारत की राजनीति मे प्रसिद्धि प्राप्त करने की महारत हासिल करने वाले एक मात्र शख्सियत अटल जी मे थी।रूदौली पूर्व चेयरमैन कसौधन ने वाजपेयी का स्मरण करते हुए कहा कि तत्कालीन भारत सरकार मे विपक्ष मे सार्थक भूमिका निभाने के कारण संयुक्त राष्ट्र संघ भेजने पर हिन्दी मे भाषण देकर इतिहासिक भारतीय भाषा का बिगुल बजाने का श्रेय हासिल किया।भारतीय राजनीति मे पूर्व प्रधानमंत्री मंत्रियों मे हरदन हल्ली डोडेगोणा देवगोडा,इन्द्र कुमार गुजराल,चंद्रशेखर द्वारा लोकसभा मे गुरू की उपाधी से संबोधन करने वाले पहले शख्सियत हुये। तहसील मे बीकापुर विधायक प्रतिनिधि ने एसडीएम सोहावल ज्योती सिंह तहसीलदार वी के सिह की मौजूदगी मे गरीबो को कंबल बाटकर अटल बिहारी वाजपेयी को याद किया।इस मौके पर सूर्य प्रसाद श्रीवास्तव,ओमप्रकाश सिंह,राजेश तिवारी,रमाकात,नंद कुमार सिंह ,नानमून सिंह ,चंद्रेश सिंह,जगदीश गोस्वामी,सतनाम सिंह,डीएल गोस्वामी,चंद्रभान वर्मा,ओमप्रकाश सेन,धर्म राज गोस्वामी,विक्रात गोस्वामी,अनुपम मिश्रा,गौतम पान्डे,गिरजेश त्रिपाठी, पवन तिवारी,रमलल्ला,श्रवण सिंह प्रधान प्रतिनिधि अमीर जाफरी,राकेश जायसवाल, राजकरन, सहित दर्जनो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya