भाकियू ने समस्याओं को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक वरिष्ठ प्रदेश सचिव फरीद अहमद के नेतृत्व में सदर तहसील तिकोनिया पार्क में किसानों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर विशाल धरना प्रदर्शन किया गया पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रदेश सचिव जगत पाल सिंह बताया कि इस धरने से पूर्व 18 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया था पर अभी तक प्रशासन का इस ओर ध्यान नहीं गया जिला अध्यक्ष अरविंद यादव ने कहा कि 1 हफ्ते के अंदर समस्याओं का समाधान नहीं होता है तो हम सभी किसान यूनियन द्वारा आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे ।

इसी कड़ी में वरिष्ठ प्रदेश सचिव फरीद अहमद ने कहा कि जिला अधिकारी प्रतिनिधि के माध्यम से 6 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा जा रहा है  हमारी मुख्य मांगे बीकापुर अपर जिलाधिकारी को 11 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया था, जिसका अभी तक निस्तारण नहीं हुआ है स भूमाफियाओं द्वारा पूरे जिले में पुलिस वाह वन विभाग की मिलीभगत से हरे आम के पेड़ों को कटवा कर लाती की जा रही है स सोहावल तहसील क्षेत्र में तत्काल रोक लगाई जाय, यदि मांगे पूरी नहीं हुई तो आंदोलन करने के लिए हम सभी किसान यूनियन के लोग प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे स ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से अरविंद यादव जिलाध्यक्ष फरीद अहमद वरिष्ठ प्रदेश सचिव जगत पाल सिंह अजय यादव महानगर अध्यक्ष मोहम्मद इस्लाम राम प्रताप गुप्ता के साथ भारतीय किसान यूनियन तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  परिक्रमा मार्ग निर्माण में जो भी बाधाएं अवशेष शीघ्र करें निस्तारण : गौरव दयाल
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya