भाकियू जिला कार्यकारिणी की हुई बैठक

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-संगठन को मजबूती दिलाने हेतु की जाएगी ब्लॉकवार समीक्षा बैठक

अयोध्या। भारतीय किसान यूनियन जनपद इकाई अयोध्या की जिला कार्यकारिणी की बैठक जिला अध्यक्ष सूर्य नाथ वर्मा की अध्यक्षता में गांधी पार्क में संपन्न हुआ जिसमें सर्वसम्मति से निम्नलिखित प्रस्ताव पारित किए गए जिसमें सर्वसम्मति से तय किया गया पूरी कार्यकारिणी भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी टिकैत के साथ हैं।

16, 17,18 को हरिद्वार में होने वाली तीन दिवसीय चिंतन शिविर भाग लेने के लिए 15 जून को देहरादून एक्सप्रेस से जायगे। संगठन को मजबूती दिलाने हेतु ब्लॉकवार समीक्षा बैठक की जाएगी व संगठन विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने के कारण जिला उपाध्यक्ष अरविंद यादव, जिला मीडिया प्रभारी फरीद अहमद, जिला संगठन मंत्री शोभाराम यादव, महानगर अध्यक्ष अजय यादव को संगठन से निष्कासित किया जाता है।

मासिक पंचायत में राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वर्मा ,प्रदेश संगठन मंत्री देवनारायण सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अभयराज ब्रह्मचारी, जिला अध्यक्ष सूर्य नाथ वर्मा, जिला उपाध्यक्ष रंजीत कोरी, मुनीराम यादव, शंकर पाल पांडेय, जिला महासचिव सर्वजीत वर्मा, जगन्नाथ पटेल ,सती प्रसाद वर्मा, देवी प्रसाद वर्मा, डॉ0 आर एस सरोज तहसील अध्यक्ष संतोष वर्मा, राजकुमार यादव, रामप्रताप गुप्ता ,राम गणेश मौर्य, बुधिराम मौर्य, राम जगत यादव, रामगोपाल मौर्य, नाथूराम यादव, राम अवध किसान, रामबचन, गुरुदीन वर्मा, कृष्णा प्रसाद वर्मा, जितेंद्र कुमार, उर्मिला निषाद, लालती देवी, राधा देवी, काली प्रसाद मौर्य, मंगरु राम, सनी वर्मा र्मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  साकेत महाविद्यालय के सेवानिवृत्त प्रोफेसर बी.डी. द्विवेदी का आकस्मिक निधन
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya