भैंस चोरों ने युवक को मारी गोली, हालत गम्भीर

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

 

फैजाबाद। पूराकलन्दर थाना क्षेत्र के ग्राम सनेथू में बीती अर्धरात्रि में भैंस चुरा रहे चोरों को जब 18 वर्षीय युवक दूधनाथ यादव पुत्र पंजू यादव ने टोंका तो उसे तमंचे से गोली मार दी। गोली के छर्रे सिर में जा घुसे। युवक गोली लगने के बाद गिरकर तड़पने लगा। गोली की आवाज सुनकर परिवार व आसपास के लोग मौके पर दौड़े लोगों को आता देख भैंस चुराने में असफल चोर भाग खड़े हुए। घायल युवक को रात्रि लगभग 2.30 बजे परिवारीजन जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे और उसे भर्ती कराया। हालत गम्भीर होने के कारण जिला चिकित्सालय के सर्जन ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक को ट्रामा सेंटर लखनऊ रिफर कर दिया। युवक की हालत गम्भीर बनी हुई है।

इसे भी पढ़े  इलनेस एंग्जाइटी डिसऑर्डर है क्षद्म रोग-चिंता विकार : डा. आलोक मनदर्शन
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya