अयोध्या की बेहतर सुरक्षा व्यवस्था होगी प्राथमिकता : शैलेश पाण्डेय

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-नवागत एसएसपी शैलेश पाण्डेय ने ग्रहण किया कार्यभार

अयोध्या। अयोध्या जनपद के नवागत एसएसपी शैलेश पांडे ने शनिवार की देर शाम ही अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया जिसके जिसके बाद रविवार को उन्होंने प्रेसवार्ता की। प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने अपनी प्राथमिकताओं में अयोध्या की सुरक्षा को लेकर भी अपना नजरिया रखा।

इस दौरान एसएसपी शैलेश पांडे ने कहा कि शासन व पुलिस मुख्यालय की जो होंगी प्राथमिकताएं वही प्राथमिकता उनकी होगी। जन शिकायतों का त्वरित व गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण, अपराध नियंत्रण, बेहतर कानून व्यवस्था व अयोध्या की बेहतर सुरक्षा व्यवस्था प्राथमिकताओं में होगी। मिशन शक्ति अभियान अभी प्रचलित है।महिला बालिका संबंधी अपराधों पर नियंत्रण। विवेचना का शीघ्र निस्तारण।न्यायालय में प्रभावी पैरवी करके दोषियों को सजा दिलाना। यातायात व्यवस्था बेहतर करना। जन सहयोग व जन सहभागिता पुलिसिंग में ज्यादा से ज्यादा जोड़ना प्राथमिकताओं में रहेगी।

एसएसपी ने कहा कि विश्व के मानचित्र पर अयोध्या महत्वपूर्ण नगरी है।अयोध्या की सुरक्षा व्यवस्था शासन के प्राथमिकताओं में रही है। सुरक्षा को लेकर सभी एजेंसियों से कोऑर्डिनेट करते हुए बेहतर व्यवस्था बनाने का प्रयास होगा सुरक्षा में रेगुलर अपडेशन का प्रयास किया जाएगा उन्होंने कहा कि होलिका दहन शबे बरात व होली 2 दिन त्योहारों का है। संवेदनशील स्थानों पर विशेष व्यवस्थाएं की गई है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए है। लोगों से अपील है कि सुरक्षित तरीके से होली खेले। कोविड 19 प्रोटोकाल का भी ध्यान रखें। दोनों समुदाय के लोग एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करते हुए त्यौहार मनाये। पंचायत चुनाव पर एसएसपी ने कहा कि प्रथम चरण में ही है अयोध्या का चुनाव है। चुनाव को लेकर बेहतर प्रबंधन के प्रयास होगा। सुरक्षाबलों को बेहतर तरीके से लगाने का प्रयास किया जाएगा ताकि चुनाव में कोई दिक्कत ना आए।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya