बसंत पंचमी को होगी प्रयास दौड़ प्रतियोगिता

by Next Khabar Team
1 minutes read
A+A-
Reset

अयोध्या। प्रयास ट्रस्ट की बैठक कौशलुरी कालोनी में ट्रस्ट अध्यक्ष राम अवध यादव की अध्यक्षता व संगठन मंत्री शिवकुमार यादव के संचालन में हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि बसंत पंचमी 10 फरवरी को आचारी का सगरा दर्शननगर मैदान में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाय।
संगठन मंत्री शिवकुमार यादव ने बताया कि प्रतियोगिता अण्डर 14 वर्ष 800 मीटर, अण्डर 18 वर्ष 1600 मीटर और 18 वर्ष से ऊपर के लिए 2000 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता होगी। प्रथम स्थान पाने वाले को साइकिल व ट्रैकसूट, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले को ट्राली बैग, ट्रैक सूट, मेडल व प्रमाण पत्र दिया जायेगा। अण्डर 14 व 18 वर्ष के अभ्यर्थियों को सम्बन्धित प्रमाण रजिस्ट्रेशन के समय देना होगा। पंजीयन बसंत पंचमी को प्रातः 11 से दोपहर 12 बजे तक होगा तथा दौड़ प्रतियोगिता दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक होगी। पुरस्कार वितरण का आयोजन 2 से 3 बजे के मध्य होगा। पुरस्कार वितरण के बाद खेल सदभावना भोज का भी आयोजन किया जायेगा। प्रतियोगिता में अयोध्या, बाराबंकी, सुल्तानपुर, गोण्डा, बस्ती, अम्बेडकरनगर आदि जिलों के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। तैयारी बैठक में खेल संयोजक संदीप यादव सनि, सुरेन्द्र यादव, महेन्द्र, संतोष, अरूण यादव, शशांक वर्मा, आलोक श्रीवास्तव, जगन्नाथ पाल, चंचल शर्मा, संजय यादव, देवानन्द, रघुराज यादव, प्रकाश चन्द आदि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  मिल्कीपुर उपचुनाव : 65.35 फीसदी लोगों ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya