बालाजी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष बने समाजसेवी विशाल सिंह

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। जिले के सनेथू निवासी समाजसेवी विशाल सिंह को बालाजी सेना भारत का प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व प्रदान किया गया है। उक्त जानकारी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकमल रस्तोगी ने दी। विशाल सिंह ने बताया कि समाज के उत्थान व एक बेहतर परिवेश के निर्माण के लिए संगठन के तत्वाधान में लगातार काम किया जायेगा। संगठन में जिले के प्रभावशाली व्यक्तियों को जोड़ा जायेगा।
उन्होने बताया कि क्षेत्र के सर्वांर्गीण विकास के लिए सभी को अपनी जिम्मेदारियों का सकारात्मक निर्वाहन करना चाहिए। गरीबों की सहायता, किसानों व मजदूरों के हितों की रक्षा के साथ महापुरुषों के पथचिन्हों पर चलना प्राथमिकता होगी। समाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए संगठन के माध्यम से जनजागरण चलाया जायेगा। विशाल सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व मिलने पर क्षेत्रवासियों ने खुशी का इजहार किया है।

इसे भी पढ़े  राम की पैड़ी पर दीपक उठाने के लिए लगाए जाएंगे 792 सफाई कर्मी
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya