नहीं हुआ महादेवा का प्रकटोत्सव तो सत्याग्रह करेंगे बाबा महंत दास

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

रामनगर(बाराबंकी)। महादेवा महोत्सव जोकि लोधेश्वर महादेव के प्रकट उत्सव की परंपरा आयोजन है।यह आयोजन ना होने पर वरिष्ठ समाजसेवी महंत बीपी दास बाबा सत्याग्रह करेंगे। इस बाबत उन्होंने उप जिलाधिकारी रामनगर को बाकायदा पत्र सौंप दिया।उन्होंने कहा कि सारे आयोजन जगह-जगह हो रहे हैं।तमाम महोत्सव भी सब जगह हो रहे हैं।

राजनीतिक रैलियो पर भी रोक नहीं लगी है। लेकिन आखिर महादेवा महोत्सव क्यों नहीं होगा। श्री दास का कहना है कि तमाम शिवभक्त समाजसेवियों व राजनेताओं के द्वारा प्रशासन से अनुरोध किया गया। धार्मिक आयोजन उस महादेवा में नहीं हो रहा है जिस तीर्थ के विकास के लिए गोरक्षपीठाधीश्वर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी कृत संकल्पित है।

उन्होंने कहा अगर पत्र का जवाब जिलाधिकारी हमें 2 दिन में नहीं देते हैं। तो मैं करोड़ों करोड़ हिंदू जनमानस की आस्था के लिए सत्याग्रह करूँगा। पुण्यतोया सरजू जी तट पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल प्रारंभ होगी। यही नहीं मुख्यमंत्री से भी मिलकर इस बात की शिकायत करूंगा कि सारे आयोजनों पर तो रोक नहीं है।लेकिन पौराणिक तीर्थस्थल लोधेश्वर महादेवा में महोत्सव पर आखिर कैसे रोक लगी है। उन्होंने कहा कि महादेवा महोत्सव ना होने से भाजपा को भी इसका खामियाजा आने वाले में चुनाव में भुगतना पड़ेगा। भाजपा की सरकार होते हुए मुख्यमंत्री स्वयं एक संत हैं जिन्होंने स्वयं यहां आकर महादेवा के विकास के बारे में बात की थी। विकास तो दूर महोत्सव भी होना मुश्किल है।

इसे भी पढ़े  अवध विवि के 50वें स्थापना दिवस के पर हुई निबंध लेखन प्रतियोगिता
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya