समाजसेवी ने बाबा भोलेनाथ का रूद्राभिषेक कर कराया भण्डारा

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

रुदौली। श्रावण मास के सोमवार को भगवान भूतभावन भोले नाथ का भेलसर स्थित आशीर्वाद पेट्रोल पम्प पर विगत वर्षों की भांति समाजसेवी विनोद कुमार सिंह द्वारा रुद्राभिषेक कर पूजन अर्चन के बाद भव्य भंडारे का आयोजन किया गया।इस अवसर पर समाजसेवी के अनुज जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि विमल कुमार सिंह राजू व उनकी माता ने भी भगवान शिव की पूजा अर्चना कर जल, घृत ,दही ,दूध व शहद से अभिषेक किया।
समाजसेवी विनोद सिंह ने बताया कि सावन मास में रुद्राभिषेक का विशेष महत्व है।मान्यता है कि सावन में रुद्राभिषेक से जहां हर तरह के कष्टों से मुक्ति मिलती है वहीं मनचाही मुराद भी पूरी होती है।शहर व ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न शिवमंदिरों से लेकर घरों तक इन दिनों भगवान भोलेनाथ की विशेष पूजा अर्चना की जा रही है।श्रद्धालु व्रत रखकर पूजा अर्चना में जुटे हैं।मुख्य पुरोहित श्रवण तिवारी के मुताबिक रुद्र अर्थात भूतभावन शिव का अभिषेक। शिव और रुद्र परस्पर एक-दूसरे के पर्यायवाची हैं। शिव को ही श्रुद्रश् कहा जाता है, क्योंकि रुतम्-दुरूखम्, द्रावयति-नाशयतीतिरुद्ररू यानी भोले सभी दुरूखों को नष्ट कर देते हैं।हमारे धर्मग्रंथों के अनुसार हमारे द्वारा किए गए पाप ही हमारे दुखों के कारण हैं।रुद्रार्चन और रुद्राभिषेक से हमारी कुंडली से पातक कर्म एवं महापातक भी जलकर भस्म हो जाते हैं और साधक में शिवत्व का उदय होता है तथा भगवान शिव का शुभाशीर्वाद भक्त को प्राप्त होता है और उनके सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं। ऐसा कहा जाता है कि एकमात्र सदाशिव रुद्र के पूजन से सभी देवताओं की पूजा स्वतरू हो जाती है।नेवादा गांव नान्ह महाराज व पुरोहित श्रवण तिवारी ने बताया रुद्रहृदयोपनिषद में शिव के बारे में कहा गया है कि सर्वदेवात्मको रुद्ररू सर्वे देवारू शिवात्मका अर्थात सभी देवताओं की आत्मा में रुद्र उपस्थित हैं और सभी देवता रुद्र की आत्मा हैं। हमारे शास्त्रों में विविध कामनाओं की पूर्ति के लिए रुद्राभिषेक के पूजन के निमित्त अनेक द्रव्यों तथा पूजन सामग्री को बताया गया है। साधक रुद्राभिषेक पूजन विभिन्न विधि से तथा विविध मनोरथ को लेकर करते हैं। किसी खास मनोरथ की पूर्ति के लिए तदनुसार पूजन सामग्री तथा विधि से रुद्राभिषेक किया जाता है।इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य जितेंद्र यादव,पुर्व जिला पंचायत सदस्य जग प्रसाद रावत,रिंकू पाठक,बालचंद्र गुप्ता,ज्ञान प्रकाश मिश्र,शशांक गुप्ता, विपुल सिंह,सुखदेव,देवेंद्र सिंह,पंकज सिंह,अर्पित मिश्र,तेज बहादुर सिंह,मास्टर धर्मेंद्र सिंह,नजमी भाई,मो0 असलम, मो0 मेराज,इंजी सरफराज ,मैनुद्दीन, लोग उपस्थित रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya