बाब जयगुरूदेव संगत का असहाय उदरपूर्ति अभियान जारी

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

लॉकडाउन में कोई भूखा न रहे का है संकल्प : आशा पाण्डेय

अयोध्या। बाबा जयगुरूदेव संगत अयोध्या ने अनवरत असहाय उदरपूर्ति अभियान के तहत प्रशासन व स्वयंसेवकों के माध्यम से लोगों को भोजन उपलब्ध करा रही है। भण्डारा व्यवस्थापिका आशा पाण्डेय ने बताया कि कोरोना संकट शुरू होने के बाद 29 मार्च को संगत ने राशन किट देवकाली पुलिस चौकी प्रभारी रजनीश पाण्डेय के माध्यम से गरीबों तक पहुंचाया। संगत के अध्यक्ष हरिशंकर पाण्डेय ने उज्जैन आश्रम के मुखिया संत उमाकांत महाराज के निर्देश पर अनवरत गरीबों को भोजन करवाने का निर्णय लिया अयोध्या संगत ने देवकाली के समीप भोजन बनवाने की व्यवस्था करवाया है। 9 अप्रैल से निरन्तर जिला प्रशासन व स्वयंसेवकों के माध्यम से जरूरतमंदों तक पका पकाया भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। शुक्रवार को संगत ने 150 भोजन का पैकेट जिला प्रशासन को उपलब्ध कराया। 140 पैकेट भोजन स्वयंसेवकों ने गरीबों मे वितरित किया। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। आशा पाण्डेय ने बताया कि भण्डारा व्यवस्था में गुरूदेव के शिष्य भगवान लाल श्रीवास्तव, आशीष सोनी, अंजनी यादव, बजरंगी गुप्ता, रेवती यादव, गीता श्रीवास्तव, सीमा श्रीवास्तव आदि पूर्ण सहयोग कर रहे हैं।

इसे भी पढ़े  ढेमवा पुल पर बरसात का पानी भरने से आवागमन के लिए उत्पन्न हुआ खतरा
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya