अयोघ्या महोत्सव : कलाकारों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। अयोध्या आयडल के दूसरे चरण का आयोजन अयोध्या महोत्सव के मंच पर किया गया। जिसमें लगभग गायन और नृत्य के जूनियर और सीनियर ग्रुप को मिलाकर प्रतिभागियों का चयन तीसरे राउंड के लिए किया गया। कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करके दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। महोत्सव के मंच पर लोकगायन बिरहा की भावविभोर करने वाली प्रस्तुति की गयी। जिसमें छविलाल पाल बिरहा गायक अम्बेडकर नगर व लोकगायक प्रमोद यादव ने अपनी प्रस्तुति से लोगो को मंत्रमुग्ध कर दिया। अयोध्या महोत्सव न्यास के अध्यक्ष हरीश श्रीवास्तव ने बताया कि हमारी लोकसंस्कृति व संस्कार पूरे विश्व में चर्चा का विषय है।ं हमारी परम्पराएं व यहां का कला कौशल मनमोहक है। केवल प्रतिभाओं में निखार लाने के लिए उनको अनुकूल अवसर मिलना चाहिए। अयोध्या महोत्सव के माध्यम से प्रतिभाओं मे निखार लाने के लिए लोकसंस्कृति के संरक्षण व संवर्धन के लिए भी कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर अभिनय पांडे, साहिल, विवेक पटेल, हरिओम तिवारी, अनामिका सिंह, लव शर्मा, राजकुमार दास, शुभम राही, सिद्धांत तिवारी, अपूर्व गोस्वामी, संस्कार खत्री, स्वर्णिमा श्रीवास्तव, आर्यन चौधरी, आकर्षिता पांडे, नंदिनी राजपूत, समृद्धि पाठक, काजल मौजूद रही। अयोध्या महोत्सव न्याय के अध्यक्ष हरीश श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार को अयोध्या महोत्सव के मंच पर जनपद के वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया जायेगा। जिसके लिए विभिन्न क्षेत्रों के 50 नामों का चयन किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रुप में पद्मश्री बाबा योगेन्द्र, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सीपी ठाकुर व समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री मौजूद रहेंगे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya