अयोध्या की रामलीला के दर्शकों का आंकड़ा पहुंचा 19 करोड़ 50 लाख के पार

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-कमेटी के पदाधिकारियों ने मनाई खुशियां बांटे देशी घी के लड्डू

अयोध्या।  अयोध्या की रामलीला के अध्यक्ष सुभाष मलिक (बॉबी)  ने बताया कि अयोध्या की रामलीला ने पिछले वर्ष के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं 19 करोड़ 50 लाख से ज्यादा दुनिया के कोने कोने में भगवान श्री राम के भक्तों ने अयोध्या की रामलीला को देखा और पिछले वर्ष के अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

अयोध्या की रामलीला विश्व की सबसे बड़ी रामलीला है भगवान श्रीराम के आशीर्वाद और राम भक्तों के स्नेह और प्यार से यहां रामलीला विश्व की सबसे बड़ी रामलीला बनी है ।भगवान श्री राम के भक्त को अपने घरों में बैठकर कोरोना काल के समय में देखते हैं यह अपने आप में बहुत बड़ी बात है पिछले वर्ष अयोध्या की रामलीला को 16 करोड़ से ज्यादा भगवान श्री राम के भक्तों ने देखा था और इस वर्ष यह आंकड़ा 19 करोड़ पचास लाख से ज्यादा पार कर गया है| अयोध्या कि रामलीला उत्तर प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  और संस्कृति मंत्रालय एवं संस्कृति मंत्री नीलकंठ तिवारी  के सहयोग मार्गदर्शन से होता है। यह रामलीला मेरी मां फाउंडेशन द्वारा आयोजित की जाती है।

अयोध्या की रामलीला में मुख्य किरदार निभा रहे हैं सांसद व भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी अंगद की भूमिका में नजर आएंगे और जाने-माने सुपरस्टार विंदू दारा सिंह हनुमान की भूमिका में नजर आएंगे, विश्व प्रसिद्ध गायिका व पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित मालिनी अवस्थी माता सब शबरी की भूमिका में नजर आएंगी। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सुभाष मलिक ने बताया कि इस बार अयोध्या की रामलीला भगवान श्री राम के भक्तों ने 18 करोड से भी ज्यादा दुनिया के कोने कोने में देखा। शहबाज खान रावण के किरदार में नजर आएंगे । भाग्यश्री माता सीता की भूमिका में नजर आएंगी। राज माथुर भरत के किरदार में नजर आएंगे। जाने माने सुपरस्टार राहुल बुच्चर प्रभु श्री राम की भूमिका में नजर आएंगे । राजेश पुरी नारद की भूमिका में नजर आएंगे।अवतार गिल विभीषण के किरदार में नजर आएंगे।

इसे भी पढ़े  किसानों की फसलों को कीट-पतंगों से बचाएंगी ड्रोन दीदी

अयोध्या की रामलीला रोज शाम 7:00 बजे से लेकर रात 10:00 बजे तक DD national दूरदर्शन पर लाइव लक्ष्मण किला सरयू नदी तट के किनारे से दिखाई जा रही है। इस मौके पर अयोध्या की रामलीला के अध्यक्ष सुभाष मलिक (बॉबी), चेयरमैन राकेश बिंदल, वाइस चेयरमैन परदीप अग्रवाल और वाइस चेयरमैन अजय बज़ाड ने सभी पत्रकारो को बधाई दी और बोला अयोध्या की रामलीला विश्व की सबसे बड़ी रामलीला बनी है जिसे 19 करोड़ 50 लाख से भी ज्यादा भगवान राम के भक्तो ने देखा है ।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya