अयोध्या का भव्य दीपोत्सव आज, साक्षी बनेंगे पीएम मोदी

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

छठवें दीपोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि पहुंच रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरु वशिष्ठ की भूमिका में भगवान श्रीराम का प्रतीकात्मक राज्याभिषेक भी करेंगे।

-17 लाख दीपों से जगमग होगी राम की पैड़ी, गुरु वशिष्ठ की भूमिका में श्रीराम का राज्याभिषेक करेंगे  पीएम

अयोध्या। मर्यादा पुरूषोत्तम प्रभी श्रीराम की नगरी अयोध्या में रविवार को 17 लाख दीये जलाकर नय विश्व रिकार्ड बनाया जाएगा। छठवें दीपोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि पहुंच रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरु वशिष्ठ की भूमिका में भगवान श्रीराम का प्रतीकात्मक राज्याभिषेक भी करेंगे। प्रधानमंत्री, रविवार शाम करीब पांच बजे भगवान श्री रामलला विराजमान के दर्शन और पूजा करेंगे। इसके बाद श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र स्थल का निरीक्षण करेंगे। शाम को प्रधानमंत्री भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक करेंगे।

डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के 22 हजार वालेंटियर ने राम की पैड़ी सहित अन्य घाटों पर 17 लाख दीए बिछाने का लक्ष्य पूरा कर लिया है। अयोध्या में पीएम मोदी के अयोध्या आगमन को लेकर तैयारियां पूरी हो गईं हैं। पीएम मां सरयू का पूजन- अर्चन भी करेंगे। आठ वेदी से वैदिक ब्राह्मण सरयू का पूजन कराएंगे। इस राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी साथ में रहेंगे।यूपी के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने पीएम के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि यहां उनका ढाई घंटे का कार्यक्रम निर्धारित है।

इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी महर्षि वशिष्ठ की भूमिका में भगवान राम के राज्याभिषेक के लिए उनका प्रथम तिलक करेंगे। कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार सिंह के दिशा-निर्देशन में दीपोत्सव के नोडल अधिकारी प्रो. अजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में दीपोत्सव को भव्य बनाने के लिए 37 घाटों पर 200 से अधिक समन्वयक, ग्रुप लीडर और प्रभारी मुस्तैद हैं।

इसे भी पढ़े  खाकी ने पेश की ईमानदारी की मिशाल

रविवार को सुबह 10 बजे से विश्वविद्यालय, सम्बद्ध महाविद्यालयों व स्वयंसेवी संस्थाओं के लगभग 22 हजार वालेंटियर्स घाटों पर तैनात रहेंगे। दीए की गणना घाट समन्वयकों की निगरानी में शुरू कराई गई। विश्वविद्यालय के गणना समिति के सदस्यों ने घाटों के दीयों की गणना की। अपराह्न तीन बजे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड टीम के सदस्यों द्वारा कैमरे से हर घाटों के दीयों की गणना प्रारम्भ की गई। नोडल अधिकारी प्रो. सिंह ने बताया कि रविवार को सुबह नौ बजे से वालेंटियर्स द्वारा 37 घाटों पर बिछाए गए दीए में तेल डालने और बाती लगाने का काम करेगा।पुलिस प्रशासन द्वारा घाटों की निगरानी की जा रही है। घाटों पर दीपोत्सव पहचान-पत्र के बिना प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। घाटों पर अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था की गई है। प्रशासन की हर गतिविधि पर नजर है।

दीपोत्सव पर लेजर शो होगा मुख्य आकर्षण

-डीएम नितीश कुमार ने बताया कि दीपोत्सव पर लेजर शो का मुख्य आकर्षण होगा। इसका मुख्य शो प्रधानमंत्री की मौजूदगी में होगा। इसके बाद रात नौ बजे से एक बजे तक 25-25 मिनट का शो सभी श्रद्धालुओ के लिए होगा।

उड़नखटोले से आएंगे राम

-कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी पर प्रभु राम भ्राता लक्ष्मण व देवी सीता के साथ 14 वर्षों के वनवास के बाद लौटकर भ्राता भरत-शत्रुघ्न से मिलते हैं। इस दृश्य को सरयू तट पर भरत-मिलाप के रुप में मंचित करने के लिए रामकथा पार्क के निकट अस्थाई हेलीपैड के बगल ही एक मंच बनाया गया है। भरत मिलाप के बाद सीएम योगी श्रीराम और सीता सहित उनके अनुजों का अयोध्या में प्रवेश पर स्वागत कर उनकी अगवानी कर रामकथा पार्क के मंच पर लाएंगे।

इसे भी पढ़े  पॉलिटेक्निक की 177 छात्राओं को वितरित किया गया टेबलेट

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कार्यक्रम

  • 4ः45 बजे शाम साकेत महाविद्यालय में निर्मित हेलीपैड पर प्रधानमंत्री मोदी का चॉपर उतरेगा। 455 बजे रामलला का दर्शन-पूजन करने रामजन्मभूमि पहुंचेंगे।
  • 5ः05 शाम पर राम मंदिर निर्माण कार्य का अवलोकन कर पूजन करेंगे।
  • 5ः40 बजे रामकथा पार्क में भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक समारोह में शामिल होंगे।
  • 6ः25 बजे शाम मां सरयू की आरती करने पहुंचेंगे।
  • 6ः40 बजे राम की पैड़ी पर आयोजित दीपोत्सव का शुभारम्भ विशेष दीप प्रज्जवलित कर करेंगे। 725 बजे सरयू पुल से होने वाली हरित आतिशबाजी का भी आनंद लेंगे।
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya