अर्न्तराष्ट्रीय पर्यटन के मानचित्र पर अपनी आभा बिखेरेगी अयोध्या : अविनाश राय खन्ना

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने अयोध्या के विकास कार्यों का किया निरीक्षण


अयोध्या। नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार के 9 वर्षों के कार्यकाल में गरीबों की वेदना को समझ कर जनकल्याणकारी योजनाएं बनाई है। बिना भेदभाव उनका क्रियान्वयन किया जा रहा है। 1992 में कारसेवा के दौरान अयोध्या आया था। तब से अब आने का सौभाग्य मिला है। राम मंदिर को देख कर गर्व महसूस हो रहा है। राम लला जब मंदिर में विराजमान होंगे तो पूरा देश राम मय हो जाएगा।

उक्त बातें भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना ने अयोध्या में विकास कार्यों के निरीक्षण के दौरान कही। निरीक्षण के दौरान उन्होने अयोध्या रेलवे स्टेशन, हवाई अड्डा व गुप्तार घाट का निरीक्षण किया। इससे के पूर्व उन्होनें रामलला, हनुमान गढ़ी में दर्शन पूजन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होनें कहा कि अयोध्या में राम लला का भव्य मंदिर, आधुनिक्तम सुविधाओं से लैस रेलवे स्टेशन, अर्न्तराष्ट्रीय हवाई अड्डा निर्मित होने से अयोध्या नगरी अर्न्तराष्ट्रीय पर्यटन के मानचित्र पर अपनी आभा बिखेरेगी। इसके लिए मोदी सरकार को धन्यवाद।

सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर सरकार के द्वारा कराए गए विकास कार्यों को देखने, योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद, व्यापारी तथा प्रबुद्ध वर्ग के लोगों के साथ सम्पर्क का कार्यक्रम बनाया गया है। यहां के विकास को देखा तथा वापस पंजाब जाकर वहां विकसित अयोध्या के बारे को लोगों को बताया जाएगा। सांसद लल्लू सिंह ने कहा सरकार द्वारा अयोध्या के विकास में कोई कोर कसर नही छोड़ी जा रही है। अयोध्या आगमन पर ही पर्यटक को विश्वस्तरीय पर्यटन नगरी पहुचंने का अहसास होगा। पर्यटन बढ़ाने के साथ ही रोजगार में वृद्धि होगी।

इसे भी पढ़े  आजादी के 80 साल बाद भी बदहाली का शिकार हैदरगंज बाजार, तारुन-घोपा और भीटी-बेरगंज मार्ग बदहाल

सरकार के सर्वांगीण, सर्व समावेशी व सर्व स्पशी विकास से कोई भी क्षेत्र अथवा व्यक्ति छूटने नहीं पाया है। अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के पहुंचा है। निरीक्षण के दौरान पूर्व विधायक मिल्कीपुर बाबा गोरखनाथ ने भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना को स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस दौरान विधायक वेद गुप्ता, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, निवर्तमान महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित, राधेश्याम गुप्ता, बालकृष्ण वैश्य, इन्द्रभान सिंह, चन्द्रभान सिंह, दिवाकर सिंह व कार्यक्रम संयोजक राजेश सिंह प्रमुख रुप से उपस्थित रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya