अयोध्या का विश्व स्तर पर होगा आध्यात्मिक विकास : योगी आदित्यनाथ

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-रामनगरी का नयाघाट बन्धा चौराहा अब कहलायेगा लता मंगेशकर चौक


अयोध्या। सूबे के मुख्यमत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा बुधवार को अयोध्या के नयाघाट पर स्वर साम्राज्ञी भारत रत्न लता मंगेशकर चौक का लोकार्पण किया गया। उक्त अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या में भगवान मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम की नगरी है यहां के कार्यो/विकास हमें विश्व स्तर के शहर के अनुरूप दिव्य करना है इसमें किसी भी प्रकार की कमी नही आनी चाहिए। स्वर साम्राज्ञी भारत रत्न लता मंगेशकर जी ने अपने जीवन को भारतीय कला एवं संस्कृति को बढ़ाने के लिए समर्पित कर दिया था उसी के सम्मान में भारत सरकार द्वारा भारत रत्न के रूप में अलंकृत किया गया। हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में आज उनके जन्म दिवस के अवसर पर भारत वर्ष में लता जी के नाम पर सबसे पहले एक स्मारक के रूप में उ0प्र0 की एवं भगवान श्रीराम की जन्म स्थली अयोध्या में चौक का निर्माण किया गया। यह कार्य बहुत ही कम समय में उ0प्र0 एवं अयोध्या अधिकारियों ने लगन एवं निष्ठा से तैयार किया है। आज उसका लोकार्पण कर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।

अयोध्या के सभी चौराहो को बनाया जायेगा स्मारक

सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या में सभी चौराहो पर महापुरूर्षो की मूर्ति/स्मारक बनाया जायेगा, जिसमें जगतगुरू रामानन्दाचार्य, रामानुजाचार्य आदि प्रसिद्व संतो ंके अलावा अयोध्या के प्रसिद्व सन्तों, श्रीराम जन्मभूमि से जुड़े महानायकों के नाम पर समर्पित चौराहे होंगे इसकी आज शुरूआत हो गयी है हम लोग अयोध्या में हमेशा सरकार की तरफ से कार्यक्रम आयोजित करते रहते है हम लोग दीपोत्सव इसी कड़ी में आयोजित करते आ रहे है। अगले माह में दीपोत्सव की भव्यता से तैयारी करने के निर्देश दिये जा चुके है। आम जनता से भी मर्यादा में रहते हुये धैर्य एवं सहयोग की अपील करते हुये अयोध्या को भव्य बनाने का सहयोग करने की अपील करता हूं।

इसे भी पढ़े  श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, तीन गम्भीर

आप लोगों के धैर्य का ही फल है कि 500 साल बाद अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर बन रहा है आगे भी ऐतिहासिक कार्य होंगे जो अयोध्या को दिव्यता प्रदान करेंगे। मुख्यमंत्री जी ने भारत रत्न लता मंगेशकर को भगवान राम पर आधारित भजन गाने वाली प्रसिद्व कलाकार बताते हुये कहा कि भगवान मर्यादा पुरूषोत्तम राम में लता जी की अटूट आस्था थी और भगवान राम पर आधारित सभी कार्यक्रमों में सक्रियता से भागीदारी करती थी, आज उनके जन्मदिवस पर यह चौक समर्पित करते हुये मुझे उनके संगीत और कला को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। इस कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर स्वागत भी किया गया।

ग्लोबल इंसाइक्लोपीडिया आफ रामायण के 11 पुस्तकों का विमोचन

-समारोह के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केन्द्रीय मंत्री जी0 किशन रेड्डी, सांसद श्री लल्लू सिहं, उ0प्र0 पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, मुख्यमंत्री सलाहकार अवनीश अवस्थी, प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति महेश मेश्राम ने अयोध्या शोध संस्थान द्वारा प्रकाशित ग्लोबल इंसाइक्लोपीडिया आफ रामायण के 11 पुस्तकों का विमोचन किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य कार्यक्रम स्थल रामकथा पार्क में स्व0 लता जी को श्रद्वांजलि अर्पित की गयी। इसके बाद लता मंगेशकर परिवार से आये सदस्यों का स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। समारोह में लता जी के भजनों की प्रस्तुति प्रख्यात गायिका सावनी रविन्द्र महाराष्ट्र द्वारा की गयी तथा भारत रत्न लता मंगेशकर चौक के निर्माण को दर्शाती एक लघु फिल्म को भी दिखाया गया।

इस मौके केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जी0 किशन रेड्डी ने अपने सम्बोधन में कहा कि हमे गर्व महसूस हो रहा है कि भारत रत्न लता जी की स्मृति में बन रहे चौक के लोकार्पण के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा मुझे आमंत्रित किया गया है। लता जी ने भगवान श्रीराम चन्द्र जी के जीवन से सम्बंधित अनेको भजन गाये है जो विभिन्न भाषाओं में गाये है हम दक्षिण राज्य से आते है हमारी मातृभाषा तेलगू है हम इनके भगवान राम से सम्बंधित भजन तेलगू में सुनते रहते है। हमारा मंत्रालय संस्कृति के उत्थान के लिए संकल्पित है इसके उत्थान में कोई कमी नही आने दी जायेगी।

इसे भी पढ़े  बीन की धुन नही, मादा को रिझाने के लिये नाचता है नाग : डा. आलोक मनदर्शन

सांसद लल्लू सिंह द्वारा अयोध्या जनपद की तरफ से एवं साधु महात्माओं की तरफ से मुख्यमंत्री केन्द्रीय मंत्री एवं पर्यटन मंत्री एवं लता मंगेशकर के परिवार के सदस्यों का स्वागत किया गया और कहा गया कि भारत रत्न लता मंगेशकर की याद में आज रामनगरी में वीणा की स्थापना लता मंगेशकर चौक पर की गयी जो हमेशा उनके सदाबाहर गीतों का अनुश्रवण करायेगी तथा लता मंगेशकर चौक को विश्व पटल में एक भव्य स्मारक के रूप में दर्जा प्राप्त होगा।
इस मौके पर श्रीराम जन्मभूमि न्यास क्षेत्र के अध्यक्ष नृत्यगोपाल दास, सुरेश दास, भरत दास, कमल नयन दास, चम्पत राय अनिल मिश्रा, विमलेन्द्र मोहन प्रताप मिश्र, दिनेन्द्र दास, आदि उपस्थित थे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya