‘स्वच्छता ही सेवा’ में अयोध्या को यूपी में तीसरा स्थान

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-सहायक नगर आयुक्त ने लखनऊ में मंत्री के हाथों ग्रहण किया सम्मान

अयोध्या। नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा के नेतृत्व में लगातार स्वच्छता को लेकर की जा रही पहल का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। राज्य सरकार की ’स्वच्छता ही सेवा’ श्रेणी के पुरस्कार में 2024 के लिए अयोध्या नगर निगम को तृतीय श्रेणी हासिल हुई है।

इस दौरान चिह्नित 5972 स्थानों को कूड़ामुक्त बनाया गया। शुक्रवार को राजधानी लखनऊ में आयोजित समारोह में प्रदेश सरकार के नगरीय विकास मंत्री एके शर्मा ने अयोध्या नगर निगम के प्रतिनिधि सहायक नगर आयुक्त गुरुप्रसाद पांडेय को प्रमाण पत्र देकर पुरस्कार किया। नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार पांडेय ने बताया कि घाटों की स्वच्छता के मामले में अयोध्या ने चौथा स्थान हासिल किया है।

उन्होंने बताया कि तीन साल से सफाई व्यवस्था की प्रभावी निगरानी के लिए डेडीकेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर (डीसीसीसी) का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सुबह 5ः00 बजे से 8ः00 बजे तक सफाई, शौचालय, पेयजल, निर्माण कार्य समेत निगम से जुड़ी सेवाओं का नियमित निरीक्षण कर खामियों को दूर किया जा रहा है। इस दौरान आई 1464 शिकायत में से 1463 का निस्तारण किया गया है।

महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने निगम के पुरस्कृत होने पर नगर निगम टीम की सराहना की है। उन्होंने कहा है कि टीम का लक्ष्य इसी तरह निरंतर प्रयास कर पहला स्थान हासिल करना होना चाहिए।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya