अयोध्या-रायबरेली मार्ग, फोरलेन निर्माण के लिए पेड़ कटाई शुरू

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

सांसद के प्रयास से गड्ढ़ो को भरने की मिली स्वीकृति

अयोध्या। अयोध्या-रायबरेली मार्ग पर मौजूद सैकड़ो गड्ढ़ो से शीघ्र आम जनता को निजात मिलने वाली है। सांसद लल्लू सिंह के प्रयासों के उपरान्त सड़क पर मौजूद गड्ढ़ो को रिपेयर करने के लिए मंत्रालय ने अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है। सड़क पर हो रही दुघर्टनाओं को लेकर जनता के द्वारा लगातार इसकी मांग की जा रही थी। सांसद लल्लू सिंह ने प्रकरण को प्रमुखता से मंत्रालय व अधिकारियों के समक्ष उठाया था। अयोध्या रायबरेली मार्ग फोरलेन के लिए स्वीकृत है। इसको लेकर शीघ्र निर्माण कार्य शुरु होने वाला है। जिसमें प्रथम चरण के रुप में पेड़ कटाई का काम शुरु भी हो गया है।
सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि सड़क विकास का एक महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा है। यह विकास का पैमाना भी होती है। अयोध्या के विकास के लिए केन्द्र व प्रदेश सरकार ने योजनाओं की श्रृंखलांए प्रदान की है। सभी गांवों को मुख्य मार्गो से जोड़कर बेहतर परिवाहन सुविधा प्रदान की जा रही है। अयोध्या रेलवे स्टेशन को अंर्तराष्ट्रीय मानक के स्तर का निर्मित किया जा रहा है। अयोध्या आने वाले पयर्टकों व सैलानियों को शीघ्र एयरपोर्ट की सुविधा मिलेगी। अयोध्या का उसकी महिमा व गरिमा के अनुरुप विकास किया जा रहा है।

इसे भी पढ़े  विद्युत आउटसोर्स कर्मियों ने किया धरना प्रदर्शन
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya