अयोध्या पुलिस ने दो और की खोली हिस्ट्रीशीट

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। अपराध नियंत्रण को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ.गौरव ग्रोवर के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान में कैंट थाना पुलिस ने दो और लोगों की हिस्ट्रीशीट खोली है। दोनों को दुराचारी घोषित किया है।

कैंट थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र निवासी धर्मेन्द्र कुमार पुत्र नत्थूराम निवासी ग्राम नेवाली का पुरवा हरीपुर जलालाबाद तथा शंकर सिंह पुत्र संजय सिंह निवासी करम अली का पुरवा सहादतगंज को दुराचारी घोषित किया है। दोनों के आपराधिक इतिहास के मुताबिक अ प्रकार की हिस्ट्रीशीट खोली गयी है।

उन्होंने बताया कि धर्मेन्द्र कुमार के खिलाफ खण्डासा थाने में गैंगस्टर एक्ट व चोरी-बरामदगी के तीन,इनायतनगर में चोरी-बरामदगी के तीन,रौनाही में दो,कोतवाली अयोध्या तथा पूराकलंदर में चोरी का एक-एक समेत कुल दस मामला दर्ज मिला है। जबकि शंकर सिंह के खिलाफ कोतवाली नगर में गैंगेस्टर एक्ट समेत डकैती की योजना बनाने,चोरी और बरामदगी,आयुध अधिनियम के कुल सात तथा कैंट थाने में मारपीट का एक मामला पंजीकृत है।

इसे भी पढ़े  राष्ट्रपति के अयोध्या आगमन की सभी तैयारियां समय से की जाएं पूर्ण : सीएम योगी
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya