अयोध्या। भाजपा विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने नगर के कंधारी बाजार में सदस्यता अभियान के दौरान घर घर सम्पर्क करके 50 नये सदस्य बनाये। उन्होने कहा कि भाजपा ने कभी अपने वैचारिक मूल्यों से समझौता नहीं किया। कभी वोट बैंक की राजनीति नहीं की। सबका साथ सबका विकास के सिद्धान्तों पर चलते हुए सबका विश्वास भी हासिल किया है। लोगो में भाजपा की नीतियों को लेकर उत्साह का माहौल है।
उन्होने बताया कि सदस्यता अभियान के दौरान आम जनता भाजपा की विचारधारा को आत्मसात करती दिखाई दे रही है। धारा 370 समाप्त होने से हर व्यक्ति अपने आप को गौवान्वित महसूस कर रहा है। विश्व को भारत ने अपनी शक्ति व साहस का परिचय करा दिया। कंधारी बाजार के बूथ नं0 39 में बूथ अध्यक्ष जेपी श्रीवास्तव की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। अभियान के दौरान विनोद गुप्ता, गणेश गुप्ता, देवेन्द्र मिश्रा दीपू, बुद्धिपाल प्रजापति, धीरज यादव, शोभित कपूर, यति श्रीवास्तव, डा अंशुमान मित्रा, राम सिंह निषाद, राकेश पाण्डेय मौजूद रहे।
अयोध्या विधायक ने घर-घर सम्पर्क कर चलाया भाजपा सदस्यता अभियान
4
previous post