अयोध्या। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने रविवार की सुबह व्यापार मण्डल के अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश गुप्ता के आवास पर मुस्लिम धर्म गुरूओं की एक बैठक बुलाई। सोशल डिसटेंसिंग, मास्क व अन्य सावधानियों का ध्यान रखते हुये टाटशाह मस्जिद के इमाम मुफ्ती मोहम्मद शमसुल कमर, सिराजुल हक, अजमी, मोहम्मद मतीन खान, हजीफ मोहम्म अरबी, खुर्शीद अहमद, बाबू भाई के साथ बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में नगर विधायक ने कहा कि अयोध्या की पावन भूमि पर जब-जब कोई पर्व हुआ या फिर कोई संकट आया है हिन्दु-मुस्लिम ने हमेशा सद्भावना व शांतिपूर्ण रूप से साथ चलकर गंगा-जमुना की तहजीब को प्रस्तुत किया है। कोरोना महामारी के विरूद्ध लड़ाई में भी आप सभी ने प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री योगी व प्रशासन द्वारा दिये गये दिशा-निर्देशों का स्वयं पालन किया और समाज के लोगो को भी प्रेरित किया।
इस मौके पर टाटशाह इमाम मुफ्ती द्वारा एक अपील जारी की गई जिसमें उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस व लाकडाउन के पेशेनजर हम सभी को कदम से कदम मिलाकर चलना होगा। इस वर्ष शबेरात त्यौहार की जो भी प्रक्रियायें है इबादत, रियाजत व अन्य सभी प्रोग्राम घरो पर ही करें, घरों न निकले, स्वयं को व अपने परिवार को सुरक्षित रखे। इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट सत्य प्रकाश व सी0ओ0 सिटी अरविन्द चौरसिया भी उपस्थित रहें।
100
previous post