अयोध्या। अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता द्वारा देवकाली बाईपास पे भीखापुर में 362 मीटर लम्बाई के संपर्क मार्ग का लोकापर्ण किया गया। मुख्यमंत्री योगी जी की घोषणा के अंतर्गत स्वीकृत (त्वरित आर्थिक विकास योजना) 2019-20 के अंतर्गत निर्मित देवकाली बाईपास भीखापुर संपर्क मार्ग से शशि गैस एजेंसी होते हुए तिलैया नाला रानोपाली अरविंद पाठक के घर तक सी.सी. रोड का लोकापर्ण अयोध्या विधायक द्वारा दर्जनों लोगो की उपस्थिति में किया गया। जिसको कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंतरण विभाग के जेई श्री वर्मा द्वारा बनवाया गया हैं। इस कार्यक्रम के दौरान विधायक ने वहां मौजूद लोगो से कहा कि प्रदेश सरकार अयोध्या के हर मार्ग को बनवाने के लिए प्रतिबद्ध है। आने वाले समय में अयोध्या की कोई भी गली या ग्रामसभा ऐसी नहीं होंगी जो मुख्य संपर्क मार्ग से ना जुड़ी हो। विकास को लेकर सरकार व हम सभी सतर्क व जागरूक हैं।
मीडिया प्रभारी देवेन्द्र मिश्रा “दीपू” ने बताया कि इस कार्यक्रम के दौरान सभा में पूर्व विधायक रामू प्रियदर्शी, वरिष्ठ भाजपा नेता डा. सत्येन्द्र त्रिपाठी, निवर्तमान महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, महानगर संयोजक हरिभजन गौड़, अयोध्या मंडल अध्यक्ष बाल कृष्ण वैश्य, देवकाली मंडल अध्यक्ष आलोक दूबे, प्रधान प्रतिनिधि मनोज श्रीवास्तव, भाजपा कार्यकर्त्ता अमल गुप्ता, लक्ष्मण वर्मा, श्रीमती बसंती सिंह, सुनीता उपाध्याय, मंजू शुक्ला, डा. अनिल सिंह, परमदेव यादव, संजय गुप्ता, उमाशंकर सिंह “मुन्ना”, परसुराम भारती, राजकुमार वर्मा, दीपक पांडेय, अनुराग त्रिपाठी, सोमिल गुप्ता सहित सैकड़ो ग्रामवासी मौजूद रहें।
अयोध्या विधायक ने सम्पर्क मार्ग का किया लोकापर्ण
28
previous post