अयोध्या। संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) के एनेस्थिसियोलॉजी विभाग द्वारा गंजा परिसर में आयोजित भारतीय गहन चिकित्सा एवं पेरी ऑपरेटिव मेडिसिन सोसाइटी (आईएसआईसीपीएम) के तीसरे राष्ट्रीय सम्मेलन के समापन समारोह में स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज को एसपीजीआई से स्पोक एंड हब के रूप में जोड़ने की घोषणा की। अब यहां आईसीयू में भर्ती गंभीर मरीज को एसजीपीजीआई के चिकित्सक ऑनलाइन ट्रीटमेंट देने का कार्य करेंगे।
इसके साथ ही मेडिकल कॉलेज में चार नए विभाग खोलने का भी निर्देश देते हुए प्राचार्य से जल्द प्रस्ताव भेजने को कहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आने के बाद देश में ही नहीं बल्कि प्रदेश में भी मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़ी है। इसके साथ ही एमबीबीएस की सीटों में वृद्धि की गई है। अयोध्या मेडिकल कॉलेज के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में भर्ती गंभीर मरीजों को स्पोक एंड हब योजना से एसजीपीजीआई से ऑनलाइन इलाज मिलेगा। प्राचार्य डॉ. डीएस मर्ताेलिया, गेस्ट ऑफ ऑनर प्रो. पीके सिंह, आईएसआईसीपीएम के के प्रेसिडेंट प्रो. एसी अंबेश, ऑर्गेनाइजिंग चेयरपर्सन डॉ.संजय धीराज, ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी डॉ.पुनीत गोयल, विभागाध्यक्ष डॉ.जेपी तिवारी मंचासीन रहे। इस दौरान महापौर गिरीशपति त्रिपाठी, गोसाईगंज विधायक अभय सिंह, मिल्कीपुर विधायक चंद्रभानु पासवान, सीएमएस डॉ. अरविंद सिंह, बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ.आनंद शुक्ला, गायनेकोलॉजिस्ट डॉ.शालिनी चौहान, डॉ.प्रतिभा गुप्ता, डॉ. मदन बरनवाल, डॉ. रणदीप मुखर्जी, मोहुआ मुखर्जी, डॉ. मनीष वर्मा की मौजूदगी रही।