23 दिसम्बर से 6 जनवरी के बीच आयोजित होगा अयोध्या महोत्सव

by Next Khabar Team
2 minutes read
A+A-
Reset

-आयोजन समिति की हुई बैठक

अयोध्या। लोकसंस्कृति व परम्पराओं को परिभाषित करता अयोध्या महोत्सव इस बार पुनः प्रदेश के लिए आकर्षण का केन्द्रबिन्दु बनने जा रहा है। क्षत्रिय बोर्डिंग में 23 दिसम्बर से 6 जनवरी के बीच इसका आयोजन होगा। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर आयोजन समिति की बैठक क्षत्रिय बोर्डिंग परिसर में सम्पन्न हुई।

अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि अयोध्या महोत्सव जनपद ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण भारत की विभिन्न विधाओं के कलाकारों, साहित्सकारों, चित्रकारों, उद्यमियों, शिक्षाविदों व अन्य विभिन्न क्षेत्र की प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान करता है। हमारी संस्कृति, संस्कार व परम्पराओं के संरक्षण हेतु इस प्रकार के आयोजनों की आवश्यकता है। महोत्सव में मर्यादा व आदर्शो को समाहित करती अयोध्या की संस्कृति का जीवंत दर्शन होता है।

अयोध्या महोत्सव न्यास के अध्यक्ष हरीश श्रीवास्तव ने बताया कि हमारी लोकसंस्कृति, परम्पराओं, जीवन शैली के विभिन्न रंगों को अपने भीतर समाहित करते अयोध्या महोत्सव को लगातार मिल रहा जनसमर्थन इसकी सफलता का परिचायक रहा है। जनअपेक्षाओं को पूरा करते हुए 23 दिसम्बर 2021 से 6 जनवरी 2022 तक इस आयोजन किया जायेगा। जिसमें 23 दिसम्बर को मातृशक्तियों द्वारा दुरदुरिया पूजन, अमृत महोत्सव प्रदर्शनी स्थल का उद्घाटन, 24 दिसम्बर को अन्नदाता सम्मान समारोह, अयोध्या आयडल, कामेडी नाईट, 25 दिसम्बर को सत्संग वरिष्ठ राजयोगिनी बीके ऊष बहन, अमृत महोत्सव-भारतमाता की आरती, 26 दिसम्बर को विशाल राष्ट्रीय दंगल अयोध्या आयडल फोक अवार्ड शो, 27 दिसम्बर 1100 कन्याओं का पूजन, अयोध्या आयडल, लोककला चैम्पियनशिप, 28 दिसम्बर को अयोध्या आयडल, अद्भुत रंगोली प्रदर्शन व राष्ट्रीय कवि सम्मेलन, 29 दिसम्बर को अयोध्या आयडल वालीवुड नाईट, 30 दिसम्बर को सोशल वेलफेयर अवार्ड, व डांड्या नाईट, 31 दिसम्बर को 31 स्पेशल नाईट, 1 जनवरी को न्यू ईयर नाईट, 2 जनवरी को सम्मान समारेह, कल्चर फैशन नाइट, 3 जनवरी को अवध में राम, अयोध्या आयडल, क्लासिकल नाईट, 04 जनवरी को सरस सलिल भोजपुरी सिने एवार्ड, 5 जनवरी को अयोध्या युवा कुम्भ आर्ट अवार्ड, अयोध्या आयडल, 06 जनवरी को समापन समारोह अयोध्या आयडल ग्रैड फिनाले का आयोजन होगा। बैठक में प्रबन्धक इंजीनियर रवि तिवारी, आकाश अग्रवाल, चन्द्र प्रकाश गुप्ता, नाहिद कैफ, अरुण द्विवेदी, रेणुका रंजन श्रीवास्तव, चन्द्रशेखर तिवारी, विजय यादव, अनुजेन्द्र तिवारी, विवेक पाण्डेय, मोहित मिश्रा, श्रद्धा तिवारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  जिससे सनातन धर्म का गौरव बढ़ता हो, सपा को उससे होती है पीड़ा : योगी आदित्यनाथ

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya