लाखों दीयों की रोशनी से जगमग हुई अयोध्या

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरयू के तट पर भव्य दीपोत्सव का किया शुभारंभ

अयोध्या। मर्यादा पुरूषोत्तम श्री राम की नगरी अयोध्या रविवार को लाखों दीयों से जगमगा उठी। है दीपोत्सव से पूरी अयोध्या राममय हो गई है, अयोध्या में 15 लाख से अधिक दीपों को एक साथ प्रज्ज्वलित कर विश्व रिकॉर्ड बनाया गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरयू के तट पर भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि अयोध्या का यह आयोजन हमारे सांस्कृतिक जागरण का प्रतिबिंब है। आज हमारा सौभाग्य है कि हम अयोध्या के इस भव्य और दिव्य रूप का दर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब हम स्वार्थ से ऊपर उठकर काम करते हैं तो ये मानते हैं कि जो भी हम कर रहे हैं वो मानव कल्याण के लिए है।

उन्होंने कहा कि मध्य काल से लेकर आधुनिक काल तक भारत तमाम झंझावात झेले। इस दौरान कई सभ्यताएं पूरी तरह नष्ट हो गई पर भारत ने हर अंधकार के युग से निकल कर अपने पराक्रम से भविष्य का निर्माण किया।

सरयू घाट पर 15 लाख 76 हजार दीपक जलाकर एक इतिहास रचा है। लेजर शो के बाद सरयू घाट और राम की पैड़ पर जबरदस्त आतिशबाजी का नजारा देखने को मिला है।

इसे भी पढ़े  पर्यटन के क्षेत्र में हैं असीम संभावनाएं : विवेक पाण्डेय
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya