यूनाइटेड वे मुंबई की संजीवनी से अयोध्या हो रहा कोरोना मुक्त

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-मसौधा, मिल्कीपुर, सोहावल, बीकापुर, मयाबाजार व पूराबाजार ब्लाक में संस्था ने की सहभागिता


-सामुदायिक केन्द्रों के अधिकारियों के निर्देशन में वैक्सीनेशन व अवेयरनेस से जनता को किया गया निर्भय

अयोध्या। वैश्विक महामारी की चुनौतियों के बीच भारत सरकार की नीतियों और कड़ाई से किये गए उनके अनुपालन से कोरोना का संकट कम हो गया लेकिन हाल ही में आई रिपोर्ट्स में कोरोना के मामले एक बार फिर बढ़ने लगे हैं। उत्तर प्रदेश भी कोरोना के इस नवीन प्रकोप से अछूता नहीं है। इस संकट की घड़ी में सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कुछ स्वयंसेवी संस्थाएं भी खड़ी है और अपने प्रयासों से कोरोना महामारी को खदेड़ने के प्रयास भी कर रही हैं। ऐसी ही एक संस्था है यूनाइटेड वे मुम्बई जो विगत जुलाई 2021 से लगातार अयोध्या , लखनऊ, बाराबंकी व बरेली समेत देश के विभिन्न इलाकों में सरकारी मशीनरी के साथ कदमताल कर रही है और कोरोना को जड़ से उखाड़ फेंकने की कोशिशों को अंजाम दे रही है ।

कोरोना से निपटने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी देते हुए प्रदेश के टीम लीडर प्रकाश सिंह ने बताया कि यूनाइटेड वे मुंबई के कर्मचारी जुलाई 2021 से ही कोविड महामारी की रोकथाम के लिए लगातार स्वास्थ्य विभाग की टीमों के साथ मिलकर वैक्सीनेशन प्रोग्राम को 100 प्रतिशत करने के लिए प्रयासरत हैं। यही नही संस्था ने अपने कार्यक्षेत्र के अंदर आने वाले जनपदों में भारी मात्रा में कोविड बचाव संबंधी उपकरण भी उपलब्ध कराए हैं।

इस बारे में अयोध्या के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर शिवम तिवारी ने जानकारी दी कि यूनाइटेड वे मुंबई के कर्मचारियों ने विगत जुलाई महीने से अब तक अयोध्या के छह ब्लॉकों- मसौधा, सोहावल, बीकापुर, मिल्कीपुर, पूराबाजार व मयाबाजार के 200 से अधिक गावों में अपनी पहुँच बनाते हुए सरकारी स्वास्थ्यकर्मियों की सहभागिता में वैक्सीनेशन प्रोग्राम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इस दौरान संस्था के कर्मचारियों को भी कोविड ने अपने शिकंजे में कस लिया लेकिन हमने हार नही मानी। यही नही संस्था ने भारी मात्रा में कोविड से बचाव के लिए मास्क , सैनिटाइजर, क्लीनर, पल्स आक्सीमीटर, थर्मल स्कैनर, कॉटन, डस्टबिन समेत विभिन्न वस्तुए सभी चिन्हित ब्लॉकों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को दी और उनकी निगरानी में कोरोना वारियर्स तक पहुचाई भी हैं।

इसे भी पढ़े  नगर निगम भवन पर अर्बन कल्चरल सेंटर का निर्माण शुरू

शिवम तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी समेत विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों ने भी हमे अपने लक्ष्य को पूरा करने में भरपूर सहायता दी है। यूनाइटेड वे मुम्बई ने असहाय ग्रामीणो तक वैक्सीनेशन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सभी छह ब्लॉकों में यातायात की सुविधा भी दे रखी है।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya