प्राचीन काल से सांस्कृतिक विरासत की धनी रही है अयोध्या : डॉ. देशराज उपाध्याय

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-‘अयोध्या की सांस्कृतिक विरासत’’ विषयक हुआ व्याख्यान


अयोध्या। शनिवार को स्थानीय झुनझुनवाला पी0जी0 कॉलेज, हॉसापुर में प्रा. इतिहास विभाग के तत्वाधान में ‘‘अयोध्या की सांस्कृतिक विरासत’’ विषयक व्याख्यान का आयोजन किया गया जिसके मुख्य वक्ता डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के डॉ. देशराज उपाध्याय रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या डॉ. सरिता मिश्रा ने किया और समन्वयक विमल सिंह यादव रहें। छात्र/छात्राओं को सम्बोधित करते हुए डॉ. उपाध्याय ने कहा अयोध्या प्राचीन काल से सांस्कृतिक विरासत की धनी रही है। त्रेतायुग से वर्तमान काल तक यह विभिन्न परिर्वतनों की साक्षी रही है। 18वीं शताब्दी से यह फैजाबाद के नाम से अपनी ख्याति विखेरती रही है और गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश करती रही है।

कार्यक्रम के समापन के अवसर पर समन्वयक विमल सिंह यादव ने वक्ता का अभार व्यक्ति करते हुऐ महाविद्यालय की तरफ से धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर सुश्री हुमा अफरोज, डॉ. पूर्णिमा तिवारी, डॉ. अनुराधा शुक्ला, डॉ. राजा कौशल, लक्ष्मी, डॉ. रिषा पाण्डेय, डॉ. संजीव कुमार शुक्ला, अनुरूध पाण्डेय, विकास यादव, अंश मौर्या, अभय यादव, चन्द्रकली, उमंग, अमेरेश पाण्डेय एवं अजय सहित छात्र-छात्राऐं उपस्थित रहें।

इसे भी पढ़े  एक भारत-श्रेष्ठ भारत के संकल्प को सशक्त करने का माध्यम एकता यात्रा : खब्बू
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya