मालिनी अवस्थी के गीतों से अयोध्या महोत्सव रहा गुलजार

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। प्रख्यात लोकगायिका व पद्मश्री मालिनी अवस्थी के पारम्परिक गीतों की मधुर ध्वनि से अयोध्या महोत्सव का परिसर गुलजार रहा। लोकगीतों में यहां के परिवेश व संस्कृति की झलक दिखाई दी। खराब मौसम के बाद भी कार्यक्रम में भारी भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने लोकगायिका मालिनी अवस्थी को पुष्प गुच्छ प्रदान करके सम्मानित किया। महोत्सव समिति के सचिव नाहिद ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया।
मालिनी अवस्थी के मनमोहक स्वर में ‘जादू भरी राम तोहरे नजरिया जुल्फन विच चंद्र प्रकाशित’ गीत को सुनकर पूरा पण्डाल तालियां की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। ‘सिया रानी के चल सुहाग रे श्रीराम जी के उपर ताज रहे’ पक्तिंयो ने श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। महोत्सव परिसर में उमड़ी भारी भीड़ मंत्रमुग्ध होकर लोकगीतों का आनंद ले रही थी। सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने कहा कि अयोध्या महोत्सव का आयोजन एक सराहनीय प्रयास है। राम की नगरी में आना सौभाग्य का विषय है। सांस्कृतिक विरासत को सहेजने वाले अयोध्या महोत्सव जैसे आयोजन में आना परम सौभाग्य है। यहां आकर अयोध्या के पावन महात्म का दर्शन हो रहा है। हम अवध की संस्कृति व महिमा से भी अवगत हो रहे है। महोत्सव समिति के मुख्य संयोजक अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने सभी अतिथियों को सम्मानित किया। महोत्सव समिति के अध्यक्ष हरीश श्रीवास्तव ने बताया कि विगत 10 वर्षो से आयोजित हो रहे महोत्सव का उद्देश्य अवध की सांस्कृतिक धरोहर को जनसमान्य तक पहुंचना है। इस उद्देश्य को सम्बल प्रदान करने के लिए देश के प्रख्यात कलाकारों को महोत्सव के मंच पर आमंत्रित किया गया है। रुदौली विधायक रामचन्दर यादव ने कहा कि कार्यक्रम में मालिनी अवस्थी जैसी प्रख्यात लोकगायिका का आगमन महोत्सव की राष्ट्रीय स्तर तक की ऊचाई तक पहुंचने को दर्शाता है। समापन अवसर पर धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सहकारी बैंक के सभापति धर्मेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू ने कहा कि इस वर्ष अयोध्या महोत्सव को यहां की महिमा व गरिमा के अनुरुप बनाने का पूरा प्रयास किया गया है। आम जनता ने भी इसकी काफी सराहना की। महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब इसका परिचायक है। इस अवसर पर डांडिया मंदिर के महंत गिरीश दास, समिति के महासचिव चन्द्र प्रकाश गुप्ता, उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, शक्ति सिंह, निशेन्द्र मोहन मिश्र, अमल गुप्ता, दानिश अंसारी, अभिषेक सिंह, अरुण द्विवेदी, अंजन तिवारी, चन्द्रशेखर तिवारी, उमेश अग्रवाल, गिरीश श्रीवास्तव, गौरव श्रीवास्तव, राघवेन्द्र, राजेश गौड़, विजय यादव मौजूद रहे। 

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya