अयोध्या महोत्सव स्थल का हुआ भूमि पूजन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। लखनऊ मार्ग पर राजकीय पालीटेक्निक के सामने स्थित फार एवर लान में आयोजित होने वाले अयोध्या महोत्सव के भूमि पूजन का आयोजन किया गया। भूमि पूजन वैदिक मंत्रोचार के बीच अयोध्या न्यास महोत्सव के अध्यक्ष हरीश श्रीवास्तव, विधायको में वेद प्रकाश गुप्ता, रामचन्दर यादव, शोभा सिंह चौहान, सभापति धर्मेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू, महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, डा अमित सिंह चौहान, चन्द्र प्रकाश गुप्ता, शक्ति सिंह की मौजूदगी में हुआ। महोत्सव का शुभारम्भ 26 दिसम्बर दोपहर 2 बजे से शुरु होकर 5 जनवरी तक चलेगा। उद्घाटन समारोह में 5100 मातृशक्तियों की दुरदुरिया पूजन का आयोजन किया जायेगा।
अयोध्या महोत्सव न्यास के अध्यक्ष हरीश श्रीवास्तव ने बताया कि 26 दिसम्बर को भजन संध्या व एकल हास्य, 27 को डांडया नाइट, 28 को राष्ट्रीय कवि सम्मेलन, 29 को कामेडी नाइट, 30 को भोजपुरी नाइट, 31 व एक जनवरी को विशेष कार्यक्रम, 2 को भोजपुरी नाइट, 3 को कल्चर नाइट, 4 को अवधी नाईट व पांच को अयोध्या आयडल फिनाले का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण, झूला, अटल गांव, विकास प्रदर्शनी, मीना बाजार व अयोध्या आयडल है। इस अवसर पर कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, आकाश अग्रवाल, विवेक पाण्डेय, अरुण द्विवेदी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  अवध विवि के पत्रकारिता विभाग में दाखिला लेकर मीडिया व अन्य जगत में बनाएं कॅरियर
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya