अयोध्या महोत्सव कार्यक्रम स्थल का हुआ भूमि पूजन

by Next Khabar Team
2 minutes read
A+A-
Reset

– 25 से 7 मार्च तक होगा आयोजन

अयोध्या। वेदमंत्रों की ध्वनि के साथ अयोध्या महोत्सव के आयोजन हेतु भूमि पूजन का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। आयोजन स्थल को राजा राम की अयोध्या की थीम का अनुसरण करते हुए संवारने की प्रक्रिया प्रारम्भ हो गयी। व्यवस्था प्रभारियों ने अपनी जिम्मेदारियां सम्हाल ली। 25 फरवरी से 7 मार्च तक राजकीय पालिटेक्निक के निकट फारएवर लान में महोत्सव का आयोजन होना है। महोत्सव के मुख्य संयोजक विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि अयोध्या की संस्कृति से वसुधैव कुटुम्बकम की अवधारणा का उद्गम हुआ है। हमारी संस्कृति व संस्कार आज भी वैश्विक स्तर पर शोध का विषय है। आधुनिकता की चकाचौंध के माहौल में हमारी पम्परा, संस्कृति व लोककलाएं जनजन के बीच जिज्ञासा का विषय बने इसी उद्देश्य से अयोध्या महोत्सव का आयोजन किया गया है। विधायक रामचन्दर यादव ने कहा कि प्रतिभाएं पूरे उत्तर प्रदेश के शहर से लेकर ग्रामीण परिवेश में विद्यमान है। जिन्हें निखार देने की आवश्यकता है। अयोध्या महोत्सव इन्हीं प्रतिभाओं को समाज के समक्ष आने का अवसर प्रदान करता है। विधायक शोभा सिंह चौहान ने कहा कि पिछले कई वर्षो से अयोध्या महोत्सव ने यहां के सांस्कृतिक महत्व से जनसमान्य को अवगत कराने में बड़ी भूमिका निभाई है। भाजपा महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि साहित्य, कला व संगीत का अनूठा संगम अयोध्या महोत्सव के मंच पर दिखाई देगा। इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन होते रहना चाहिए जिससे हमारी परम्पराए सदा साकार स्वरुप में मौजूद रहे। महोत्सव न्यास अध्यक्ष हरीश श्रीवास्तव ने बताया कि भूमि पूजन के बाद श्रीराम प्रवेश द्वार, श्रीराम मंडपम व श्रीराम कला गांव, श्रीरामकला दीर्घा का निर्माण प्रारम्भ हो गया। कुशल कारीगर इसे मूर्त रुप देने में लग गये है। व्यवस्था प्रभारियों ने अपनी जिम्मेदारियां सम्हाल ली है। इस अवसर पर भाजपा नेता शक्ति सिंह, विधायक प्रतिनिधि अमित सिंह चौहान, सूर्य प्रकाश श्रीवास्तव, रवि तिवारी, चन्द्र प्रकाश गुप्ता, महंत गिरीश पति त्रिपाठी, रामू प्रियदर्शी, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, अरुण द्विवेदी, रेणुका श्रीवास्तव, आकाश अग्रवाल, अभिषेक सिंह, दानिश, नाहिद कैफ, चन्द्रशेखर तिवारी, विवेक पाण्डेय, बृजमोहन तिवारी, श्रुति श्रीवास्तव, विजय यादव, मोहित मिश्रा, राजेश गौड़ मौजूद रहे।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya