अयोध्या महोत्सव : सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों का मन मोहा

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-सुराज्य से रामराज्य की ओर विषय पर हुआ सत्संग

अयोध्या। मर्यादा, अनुशासन व आदर्श को समाहित करती अयोध्या की संस्कृति की रश्मि को प्रकाश जनजन तक पहुंचाने को लेकर अयोध्या महोत्सव की मुहिम जारी है। महोत्सव में माउंट आबू से आने वाली बाल ब्रहमचारिणी, लेखिका, राजयोगिनी, ब्रहमाकुमारी उषा दीदी द्वारा सुराज्य से रामराज्य की ओर विषय पर सत्संग हुआ। कार्यक्रम में अयोध्या के महंतों का सानिध्य भी आगंतुको को प्राप्त हुआ। नाहिद कैफ के संयोजन में अयोध्या आयडल सांस्कृतिक कार्यक्रमों दर्शकों का मन मोहा व एसबी सागर के संयोजन में अमृत महोत्सव कला प्रदर्शनी का अवलोकन महोत्सव न्यास के अध्यक्ष हरीश श्रीवास्तव व पदाधिकारियों के द्वारा किया गया। अरुण दिवेदी के संयोजन में आयोजित कामेडी नाइट के अर्न्तगत हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।


ब्रहमाकुमारी उषा दीदी ने सत्संग के दौरान बताया कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के क्षमता व गरिमा का आकलन मां कैकेयी को पूर्ण रुप से था। जिसके क्रम में उन्होने चौदह वर्ष के वनवास व भरत के राजगद्दी की कामना महाराज दशरथ से की। जिसके उपरान्त सम्पूर्ण असुर जाति का संहार हो सका। धर्म की पुर्नस्थापना जैसे महान उद्देश्य के लिए कैकयी को स्वयं अपयश का भागी बनना पड़ा था। इसलिए यदि रामराज्य की स्थापना में सहयोग करना है तो हमें त्याग, तपस्या, स्नेह के साथ सकारात्मकता को ध्यान में रखना होगा। सत्संग मे वामन मंदिर के महंत वैदेही वल्लभ शरण जी महाराज, बड़ा भक्तमाल के महंत अवधेशानंद, रसिक पीठाधीस्वर महंत जनमेजय शरण महाराज, महंत नागा रामलखनदास, कोकोकोला फैक्ट्री के सच्चिचनांद साहनी उपस्थित रहे।

इसके उपरान्त अमृत महोत्सव भारत माता की भव्य आरती का आयोजन किया गया। अयोध्या महोत्सव न्यास के अध्यक्ष हरीश श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथियों का स्वागत अभिनन्दन करते हुए उन्हें पुष्पगुच्छ व स्मृति चिन्ह भेंट किया। उन्होने बताया कि 26 दिसम्बर को विशाल राष्ट्रीय दंगल, अयोध्या आयडल व फोक अवार्ड शो का आयोजन हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुख्य रूप से प्रबन्धक इंजीनियर रवि तिवारी, उपाध्यक्ष अरुण द्विवेदी, रेणुका रंजन श्रीवास्तव व चंद्रशेखर तिवारी, महासचिव आकाश अग्रवाल, सचिव नाहिद कैफ, मुख्य प्रभारी अनुजेन्द्र तिवारी, कोषाध्यक्ष विजय यादव तथा कार्यक्रम प्रभारी विवेक पाण्डेय, एस. बी. सागर, बृज मोहन तिवारी, श्रद्धा तिवारी, श्रद्धा तिवारी, मोहित पांडेय व सदस्यों में मुख्य रूप से श्रुति श्रीवास्तव, ऋचा ओझा, सृष्टि सिंह, मोहित मिश्र, उज्ज्वल चौहान, गौरव सिंह, डॉ निखिल उपाध्याय, पूजा अरोड़ा, निकिता चौहान, रोहित रायजादा आदि मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya