अयोध्या विकास प्राधिकरण ने जारी की 40 अवैध कोलोनाईजर सूची

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-भाजपा के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता व पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा का भी नाम शामिल

अयोध्या। अयोध्या विकास प्राधिकरण ने रामनगरी अयोध्या में अवैध कोलोनाईजर सूची जारी कर दी है जारी की गयी सूची में नगर निगम अयोध्या के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता और पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा सहित 40 लोगों के नाम शामिल हैं। इनमें कई ऐसे नामों की चर्चा है जो सत्ता में ऊंची रसूख रखने वाले बताए जाते हैं।

अयोध्या में अवैध प्लॉटिंग और अवैध कॉलोनियों की बाढ़ सी आ गई है। राम मंदिर का फैसला आने के बाद इस कार्य में सत्ता से जुड़े महत्वपूर्ण पदों पर बैठे जनप्रतिनिधि पूर्व जनप्रतिनिधि और प्लाटिंग का अवैध कारोबार करने वाले शामिल हैं। कुछ दिनों पहले अयोध्या विकास प्राधिकरण ने सरयू के कछार के डूब क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग और कॉलोनियों के लिए बनाए गए सीमांकन को ढहाया था इसके पहले भी अयोध्या शहर से सटे बाग बिजेसी में अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया था।

अवैध प्लाटिंग और कॉलोनियों को लेकर हलचल तब और तेज हो गई जब सांसद लल्लू सिंह ने मुख्यमंत्री को जमीन के इस बड़े खेल की एसआईटी जांच कराए जाने के लिए पत्र लिख दिया। बताते हैं कि इस बाबत राजस्व विभाग की ओर से एक सूची भेजी जा चुकी है।

अयोध्या विकास प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग और कॉलोनियों के साथ उनके कोलोनाईजरों के नाम सूची में शामिल है। इसमें महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, पूर्व भाजपा विधायक गोरखनाथ बाबा सहित कई बड़े नाम शामिल हैं। शुक्रवार की रात इस सूची में शामिल एक के घर पुलिस ने रात्रि में दो बार छापा मारा था।

इसे भी पढ़े  मण्डलायुक्त ने विकास कार्यो का किया निरीक्षण

 

– कोलोनाईजर सूची-

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya