होम आइसोलेशन के चलते संस्थागत कोविड हॉस्पिटल में सन्नाटा

by Next Khabar Team
2 minutes read
A+A-
Reset

आज मिले 53 संक्रमित,43 की छुट्टी

अयोध्या। प्रदेश सरकार की ओर से होम आइसोलेशन की सुविधा बहाल किए जाने का असर दिखने लगा है। हाल यह है कि जिला प्रशासन की ओर से क्वारंटाइन के लिए बनाए गए संस्थागत आश्रय स्थलों में सन्नाटा पसर गया है। आज जनपद में 53 कोरोनावायरस संक्रमित पाए गए हैं, तो अस्पताल से उपचार के बाद 43 को छुट्टी दी गई है। अब तक कुल संक्रमितों की तादाद 1432 और सक्रिय मरीज 420 हो गए हैं।
जिला प्रशासन की ओर से संक्रमित पाए गए मरीज के परिवार और संपर्क में आए लोगों तथा संदिग्ध कोरोनावायरस संक्रमितों को क्वारंटाइन करने के लिए जिले में 4 स्थानों पर संस्थागत आश्रय स्थल का संचालन किया जा रहा है। संचालित क्वारंटाइन केंद्रों में न्यू ब्लॉक मसौधा की क्षमता 54 बेड, राजस्व दशरथ मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर की 50 बेड और अवध विश्वविद्यालय के सरयू एवं लव कुश छात्रावास की संयुक्त क्षमता 300 बेड की है। हालांकि वर्तमान में इन क्वारंटाइन केंद्रों पर सन्नाटा पसरा है केवल राजस्व दशरथ मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर स्थित क्वारंटाइन केंद्र में तीन संदिग्ध बचे है। इसके पीछे कारण होम आइसोलेशन सुविधा को बहाल किया जाना बताया जाता है। वर्तमान में होम आइसोलेशन में रह रहे लोगों की तादाद 282 है।
वही संक्रमितों की बात करें तो एल 1 कोविड अस्पताल सीएचसी मसौधा के सभी 32 बेड खाली हैं। समकक्ष झुनझुनवाला अस्पताल में 80 के सापेक्ष 25 मरीज और कुमारगंज में 200 के सापेक्ष 8 मरीज भर्ती हैं। जबकि एल 2 कोविड अस्पताल राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर में 200 बेड के सापेक्ष कुल भर्ती मरीजों की तादाद 75 है।
देर शाम जारी हेल्थ बुलेटिन में मुख्य विकास अधिकारी प्रथमेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को जिले को 1070 सैंपल की रिपोर्ट मिली है जिसमें 1017 नेगेटिव और 63 पॉजिटिव मिले हैं। जिसमें से ज्यादातर अयोध्या नगर निगम क्षेत्र के हैं। स्वस्थ होने के बाद 43 को अस्पताल से छुट्टी दी गई है। अब तक कुल संक्रमितों की तादाद 1432 पहुंच गई है, जबकि कुल 990 को छुट्टी दिए जाने के बाद सक्रिय मरीज 420 हैं। आज जांच के लिए 1191 सैंपल लिए गए हैं और 2121 की रिपोर्ट मिलना शेष है।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya