हरियाणा की जीत पर जश्न में डूबे अयोध्या के भाजपाई, लगाए ठुमके, फोड़े पटाखे, बाटी मिठाई

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-पार्टी कार्यालय सहादतगंज में प्रचंड बहुमत बढ़ते ही शुरू हुआ जश्न

अयोध्या। हरियाणा में जीत की हैट्रिक की ओर बढ़ते ही अयोध्या में भाजपा कार्यालय में जश्न शुरू हो गया। प्रचंड बहुमत प्राप्त करने के रूझान मात्र से पार्टी कार्यालय सहादतगंज में ढ़ोल नगाड़े बजने लगे। भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा कार्यकर्ता ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर कर बधाई दी। इस दौरान कार्यकताओं ने पटाखे जलाए।

महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि हरियाणा की जीत सरकार के कार्यकाल में चलाई जा रही योजनाओं तथा उसके क्रियान्वयन पर जनता की मुहर है। देश में भारतीय जनता पार्टी के प्रति उत्साह है। विपक्षी द्वारा की जा रही नकारात्मकता की राजनीति पर जनता का करारा प्रहार है।

भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि राष्ट्रवाद की विचारधारा जातिवाद की राजनीति पर भारी पड़ी है। जनता विकास चाहती है। सबका हित सोचने वाली सरकार चाहती है। अवसरवाद की राजनीति को करारा जवाब मिला है। चुनाव परिणामों का पूरे देश की राजनीति पर गहरा असर पड़ेगा।

जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि चुनाव में जीत भाजपा का जनकल्याणकारी नीतियों का परिणाम है। गरीबो व किसानों के हितो को ध्यान में रखते हुए सरकार ने कई ऐतिहासिक कदम उठाये है। जिसका लाभ समाज को मिल रहा है। जीत की उत्साह में भाजपा नेता रोडवेज पहुंच गए। यहां पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, ओम प्रकाश सिंह, इंद्र भान सिंह, श्रीकृष्ण, राजेश सिंह, मन्नू ने राहगीरों में मिष्ठान वितरण किया।

बादल ने कहा कि हरियाणा की जीत भाजपा के विकासवाद पर जनता की मुहर है। पार्टी कार्यालय पर शक्ति सिंह, कृष्ण कुमार पांडे खुन्नू, अखंड प्रताप सिंह डिंपल , गिरीश पाण्डेय डिप्पुल, सुनील तिवारी शास्त्री, राघवेंद्र पांडे, शैलेंद्र कोरी, अरविंद सिंह, राकेश मणि त्रिपाठी, परमानंद मिश्रा, चंद्रभान सिंह, बबलू मिश्रा, बालकृष्ण वैश्य,एसपी सिंह सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  श्री राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास का ब्रेन हेमरेज से निधन

52 साल बाद भाजपा ने लगातार बनाई तीसरी बार सरकार : लल्लू सिंह

हरियाणा में पार्टी की जीत तथा जम्मू में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनने पर पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने बधाई दी। उन्होंने कहा कि हरियाणा में पार्टी इतिहास बना रही है। 52 साल बाद किसी पार्टी की सरकार तीसरी बार बनने जा रही है। जनता ने विपक्षियों की बात को नकारा दिया है। ऐसा संदेश दिया है कि मोदी सरकार की जो नीतियां हैं उसे जनता से स्वीकार किया है। विपक्ष लगातार भ्रम तथा अफवाहें फैलाकर चुनाव जीतने का प्रयास करता है। लेकिन जनता अब उनकी असलियत पहचान रही है। इसीलिए जनता ने मोदी सरकार की नीतियों के पक्ष में अपना मतदान किया है।

हरियाणा में भाजपा की जीत पर अयोध्या के भाजपा युवा नेता जन्मेजय सिंह बाबा ने पुलिस लाइन तिराहे पर अपने युवा साथियों के साथ दुकानदारों व राहगीरों को जलेबी खिलाकर खुशी मनाई। जन्मेजय सिंह बाबा ने हरियाणा में भाजपा की तीसरी बार लगातार सरकार बनने में वहां के किसानों नौजवानों को इसका श्रेय दिया है। इस मौके पर उनके साथ नीरज यादव अखंड सिंह सुशील चंदन सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya