मिल्कीपुर में वोटों की लूट को लेकर न्यायालय का दरवाजा खटखटाएगी सपा : अवधेश प्रसाद

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-उपचुनाव में हार के बावजूद सपा सांसद ने कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित


मिल्कीपुर। रविवार को मिल्कीपुर विधानसभा के पांच नंबर चौराहे पर समाजवादी पार्टी द्वारा कार्यकर्ता सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद सपा सांसद अवधेश प्रसाद व मिल्कीपुर से सपा के प्रत्याशी रहे अजीत प्रसाद तथा जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव ने सभी कार्यकर्ताओं को माला पहनाकर व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि समाजवादी पार्टी चुनाव हारी नहीं है बल्कि वोटो की डकैती कर चुनाव हराया गया है। मतदाताओं के वोटो पर डाका डाला गया है। डकैती करने में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं कार्यकताओं के अलावा अधिकारी,कर्मचारी पुलिस के लोग शमिल थे। जिन कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित किया गया है उनके सम्मान में हमेशा खड़े रहेंगे। मिल्कीपुर के उपचुनाव में जो धांधली व वोटों की लूट हुई उसके पर्याप्त सबूत हैं सबूतों के आधार पर हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट में मुकदमा दायर कर चुनाव को अवैध घोषित कराएंगे।

जो अधिकारी व कर्मचारी वोटों की ड़कैती शामिल रहे उन सब के विरुद्ध भी अपराधिक धाराओं में न्यायालय में मुकदमा भी चलेगा। मिल्कीपुर में 90 हज़ार वोटों की डकैती की गई है। 2027 में सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ़ अजीत प्रसाद को चुनाव लड़ाएंगे। आगामी पंचायत के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के किसी भी कार्यकर्ता व नेता को प्रधान, बीडीसी,जिला पंचायत नहीं बनने देना है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के जिस गैंग के डकैतों ने समाजवादी पार्टी के वोटो पर डाका डाला है। जिस तरीके से पार्टी के नेताओं कार्यकर्ताओं ने सीना तानकर मजबूती से लड़ाई लड़ने का काम किया और पार्टी को एक सम्मानजनक स्थिति में लाकर लगभग 85 हजार वोट देने का काम किया। इसलिए मैं सभी बहादुर कार्यकताओं व नेताओं का स्वागत करता हूं। आज़ादी बाद उत्तर प्रदेश के इतिहास में पहली बार इतनी बड़ी वोटो की डकैती हुई है।

इसे भी पढ़े  शिक्षक पर हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पारसनाथ यादव ने कहा कि अजीत प्रसाद ही मिल्कीपुर की जनता के असली विधायक है। 2027 के चुनाव में जनता जरूर जवाब देगी। अजीत प्रसाद ने बैठक में आए हुए सभी कार्यकर्ताओं को माला पहनाकर व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया और सभी का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम को माखनलाल यादव, बलराम मौर्य,रामतेज यादव, महेश शर्मा सुनील कोरी, आजाद सिंह चौहान, राम सतन कोरी, अशोक यादव, छोटेलाल यादव, वेद प्रकाश यादव, राम बहादुर यादव, यदुनाथ यादव, महेंद्र यादव, सुनीता कोरी सहित दर्जनों नेताओं ने कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पृथ्वीराज यादव व संचालन रामजी पाल ने किया।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya