अयोध्या। डा. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों को कर्मचारी परिषद का कार्य बहिष्कार श शनिवार को चौथे दिन भी जारी रहा। इस संबंध में परिषद के अध्यक्ष राजेश कुमार पांडे ने बताया कि विश्वविद्यालय कर्मचारियों के विभिन्न समस्याओं के मांग पत्र पर विगत दिनांक 21 नवंबर को सीओ सिटी के समक्ष विश्वविद्यालय प्रशासन तथा कर्मचारियों के मध्य हुई वार्ता का निस्तारण ना होने के कारण सभी कर्मचारी विवश होकर कार्य बहिष्कार पर बैठे हैं और मांगों पर जब तक विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा अभिलंब कार्रवाई नहीं होती तब तक कार्य बहिष्कार लगातार जारी रहेगा इस दौरान कर्मचारियों ने प्रदर्शन भी किया प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों में परिषद के उपाध्यक्ष सौरभ श्रीवास्तव महामंत्री श्याम कुमार संयुक्त मंत्री दिलीप कुमार पाल कोषाध्यक्ष श्यामलाल संगठन मंत्री विवेक कुमार सिंह संतोष मौर्य बालकुमार के अलावा बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल रहेस आंदोलित कर्मचारियों का कहना है कि यदि मांगों पर सोमवार तक कार्रवाई नहीं होती तो कर्मचारी उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे और जब तक मांगे नहीं पूरी होती तब तक अनवरत कार्य बहिष्कार कर कर्मचारी धरना प्रदर्शन करते रहेंगे।
चौथे दिन भी जारी रहा अवध विवि कर्मचारी परिषद कार्य बहिष्कार
23