राष्ट्रीय फ्री स्टाइल स्वीमिंग में अवध विवि को मिला कास्य पदक

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। डॉ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की उपलब्धियों के क्रम में विश्वविद्यालय के छात्र ने सत्र 2019 का पहला अखिल भारतीय विश्वविद्यालय स्तर पर 15 सौ मीटर फ्री स्टाइल स्वीमिंग में कास्य पदक जीता। विजेता छात्र योगेश्वर प्रसाद ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी फगवाड़ा, पंजाब में 03 नवम्बर, 2019 को यह प्रतियोगिता जीती। अखिल भारतीय विश्वविद्यालय स्तर की इस प्रतियोगिता में देशभर के कई विश्वविद्यालयों ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता 17 मिनट 37 सेकेंड में पूरी कर कास्य पदक अर्जित किया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 मनोज दीक्षित ने इस उपलब्धि पर विजेता खिलाड़ी को बधाई दी और कहा कि खेल से मन और शरीर दोनों स्वस्थ्य रहता है। खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए प्रतियोगिताओं में प्रत्येक खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करता है। विश्वविद्यालय में अब खेल प्रतिभायें राष्ट्रीय स्तर पर निखर रही है। यह विश्वविद्यालय परिवार के लिए गौरव का विषय है। विजेता खिलाड़ी को विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष प्रो0 एम0पी0 सिंह ने भी इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया। बधाई ने वालों में प्रति कुलपति प्रो0 एस0एन0 शुक्ल, कुलसचिव रामचन्द्र अवस्थी, वित्त अधिकारी प्रो0 आर0के0 तिवारी, मुख्य नियंता प्रो0 आर0 एन0 राय, प्रो0 अशोक शुक्ला, प्रो0 के0के0 वर्मा, प्रो0 हिमांशु शेखर सिंह, प्रो0 एन0के0 तिवारी, प्रो0 विनोद कुमार श्रीवास्तव, क्रीड़ा सचिव डॉ0 संतोष गौड़, क्रीड़ा उपसचिव डॉ0 मुकेश वर्मा, डॉ0 शैलेन्द्र वर्मा, डॉ0 अर्जुन सिंह, डॉ0 विजयेन्दु चतुर्वेदी, डॉ0 सघर्ष सिंह, डॉ0 मनीष सिंह, टीम मैनेजर डॉ0 सतीश श्रीवास्तव, कोच डॉ0 आकाश गुप्ता, डॉ0 राजेश सिंह कुशवाहा, डॉ0 आर0 एन0 पाण्डेय, डॉ0 विनय मिश्र, डॉ0 अनिल विश्वा, डॉ0 प्रतिभा त्रिपाठी, जनसम्पर्क अधिकारी आशीष मिश्र सहित शिक्षक एवं कर्मचारियों शामिल रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya