अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या दिन प्रतिदिन नयी ऊचाइयों को छू रहा है। अवध विश्वविद्यालय महिला खिलाड़ियों की मेहनत, और कुलपति प्रो. मनोज दीक्षित की प्रेरणा और मार्गदर्शन से एक और खेल में बड़ी उपलब्धि को प्राप्त करने में सफल रहा। नई दिल्ली में आयोजित आल इंडिया ’क़वान कि ड़ो’ प्रतियोगिता में अवध विश्वविद्यालय की महिला खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में स्वर्ण पदक,रजत पदक और कांस्य पदक जीत कर अवध विश्वविद्यालय को गौरवान्वित किया।इस प्रतियोगिता में अवध विश्वविद्यालय ने पहली बार प्रतिभाग करते हुए एक गोल्ड , दो रजत एवं चार कांस्य पदक जीतने में सफल रहा।
इस प्रतियोगिता में शेरोन ने अंडर-73 किग्रा वर्ग में गोल्ड पर कब्जा किया वही ऋषभ ने 88 किग्रा से अधिक वर्ग में रजत पदक जीता।वही शीर्षभ अधकारी ने अंडर-65 किग्रा में रजत पदक प्राप्त किया।पूजा यादव ने अंडर -55 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक,शालिनी अंडर -59 किग्रा में कांस्य पदक प्राप्त करने में सफल रही।
वही टीम इवेंट में पुरूष वर्ग में टीम तीसरे स्थान पर रही जिसमे वी॰ शेरोन,शीर्षभ अधकारी,ऋषभ,सलमान, अविनाश ने प्रतिभागिता की। वही टीम इवेंट गर्ल्ज़ में भी अवध विश्वविद्यालय तीसरा स्थान प्राप्त करने में सफल रहा जिसमे प्रीति भारती,प्रिया मिश्रा,शूर्ति गुप्ता,निशा कुमारी,रेशमा ख़ातून ने अपनी प्रतिभागिता की। टीम कोच आनंद किशोर पांडे ने बताया कि अवध तले की टीम ने पहली बार इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया है और सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। अवध विश्वविद्यालय के सभी विजेता खिलाड़ियों को आचार्य मनोज दीक्षित कुलपति अवध विश्वविद्यालय ने सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ मुकेश कुमार वर्मा डॉ संतोष कुमार गौड़ और कई शिक्षक उपस्थित रहे।
21
previous post